{"_id":"0d1a75a76263eab329125626cead0a07","slug":"mobile-app-for-complaint-in-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लोग इस तरह करेंगे पुलिस में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लोग इस तरह करेंगे पुलिस में शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Sep 2015 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को अपनी शिकायत देने के लिए अब थानों के चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके लिए अब आनलाइन कंपलेंट भी दे सकेंगे। पुलिस विभाग छह अक्टूबर को इस सेवा को लांच करने वाला है। इसकी जानकारी बुधवार को एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने पीयू के गोल्डन जुलबी हॉल में स्मार्ट सिटी कंसलटेटिव कैंप के दौरान दी।
विज्ञापन
पुलिस विभाग की वेबसाइट पर कंपलेंट दी जा सकेगी। इतना हीं नहीं यह सुविधा मोबाइल एप पर भी उपलब्ध होगी। इसके बाद शिकायतकर्ता अपने फोन से ही कंपलेंट दे सकेंगे। एसएसपी गिल ने कहा कि शहर के साथ पुलिस विभाग को स्मार्ट बनाने की एक पहल की जा रही है।
विज्ञापन
ऐसे करेगा काम
पुलिस विभाग की वेबसाइट पर एक कॉलम बनाया जाएगा। जिस पर शिकायतकर्ता अपनी शिकायत देने के बाद कंपलेंट नंबर ले सकेंगे। ऐसी ही प्रक्रिया मोबाइल एप में होगी।
विज्ञापन