{"_id":"cde25c3ccfa94373882733e57dcf6a40","slug":"missing-child-from-allahabad-found-at-kalka-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद से लापता बच्चा मिला कालका स्टेशन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद से लापता बच्चा मिला कालका स्टेशन पर
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका (पंचकूला)।
Updated Tue, 22 Apr 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद से लापता हुआ सात वर्षीय बच्चा कालका रेलवे स्टेशन पर मिला। आरपीएफ कालका ने बच्चे को उसके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि बच्चे के पिता ने स्कूल टेस्ट के बारे में कुछ पूछताछ की। उसका टेस्ट सही नहीं हुआ था और पूछताछ से नाराज होकर वह घर के पिछले दरवाजे से भाग गया था।
आरपीएफ को दिए बयान में इलाहाबाद की गुलाबबाड़ी कालोनी निवासी शरीफ अहमद अंसारी ने बताया कि मोहम्मद नासिर अहमद अंसारी 18 अप्रैल को घर पर हुई किसी छोटी-मोटी बात पर नाराज होकर सुबह करीब आठ बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया।
विज्ञापन
आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ कालका रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। तभी यह बच्चा अकेला घूमता मिला।
पूछताछ में पता चला कि वह इलाहाबाद का रहने वाला है। इसके बाद इलाहाबाद आरपीएफ को सूचना दी गई।
इलाहाबाद आरपीएफ से सूचना पाकर बच्चे के पिता शरीफ अहमद अंसारी कालका स्टेशन पहुंचे और प्रारंभिक पुलिस कार्रवाई के बाद स्टेशन अधीक्षक विनय अरोड़ा की मौजूदगी में नासिर को परिवार के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन