फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor kidnapped and raped in hotel, arrested

नाबालिग का अपहरण कर होटल में दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sat, 28 May 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Minor kidnapped and raped in hotel, arrested
चंडीगढ़। सारंगपुर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धनास के आसिफ (21) के रूप में हुई है, जबकि उसका साथ देने वाले दोस्त की पहचान धनास निवासी संदीप उर्फ सैंडी (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

16 वर्षीय नाबालिग की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बेटी 21 मई से घर से गायब है। उसे शक है कि आसिफ उनकी बेटी को शादी करने के उद्देश्य से भगाकर ले गया है। पुलिस ने मां के बयानों पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। सारंगपुर थाना प्रभारी रोहित कुमार ने मां से पूछताछ की तो उसने बताया कि आसिफ के दोस्त सैंडी को पता है कि उसकी बेटी को कहां छिपाकर रखा है। पुलिस ने सैंडी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि आसिफ नयागांव के एक होटल में रुका है। पुलिस ने आरोपी को होटल से गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया। नाबालिग ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि आसिफ ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। इसके बाद एफआईआर में पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं। वहीं सैंडी को आसिफ का साथ देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को सेक्टर-25 स्थित शेल्टर होम भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed