फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor boy heart surgary prime minister modi give fifty thousand rupess

नाबालिग की हार्ट सर्जरी के लिए पीएम मोदी देंगे 50 हजार रुपये, पत्र भेजा

Sat, 11 Jun 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 11 Jun 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
minor boy heart surgary prime minister modi give fifty thousand rupess
narendra modi - फोटो : ANI
शहर के एक नाबालिग के दिल की बीमारी के इलाज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 हजार रुपये की राशि मंजूर किया है। 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रामदरबार के फेज 2 निवासी एक नाबालिग को दिल की बीमारी है। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। पीजीआई ने डाक्टरों ने आपरेशन के लिए हामी भी भर दी। लेकिन गरीबी के कारण परिवार उसका आपरेशन नहीं करवा पा रहा था। 

इसलिए परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की थी। प्रधानमंत्री ने भी उनको निराश न करते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष से 8 अप्रैल 2016 को 50 हजार रुपये की सहायता राशि मंजूर कर दी। इस संबंध में पत्र शनिवार को परिवार के पास पहुंचा। उधर, लड़के को मौलीजागरां पुलिस ने चोरी के मामले में 9 जून को काबू किया है। इसके बाद से वह बाल सुधार गृह में है। 
विज्ञापन



प्रधानमंत्री ने लड़के के परिजनों को भेजे पत्र में लिखा है कि
प्रिय अनुज (काल्पनिक नाम)
आपको इस गंभीर बीमारी से  मुक्त कराने के लिए हार्ट सर्जरी की जरूरत है, ऐसा ज्ञात हुआ। आपकी आर्थिक स्थिति इस आपदा की पहुंच से बाहर है यह बात मैं समझ सकता हूं। इसलिए प्रधानमंत्री राहत कोष से आपको चिकित्सा हेतु खर्च के लिए सहायतार्थ पचास हजार रुपये की राशि सैद्धंतिक  रूप से मंजूर की जाती है। आप के परिवार की निस्सहाय परिस्थिति में सरकार आपकी सहायक बनी, यह राशि जनता के द्वारा किए गए सहयोग में से प्रदान की गई है। आपका परिवार समाज के इस ऋण को कभी नहीं भुला सकता, ऐसा मेरा विश्वास है। आप रोग मुक्त हो जाएं, परिवार के सुख दुख में सहभागी रहें, ऐसी मेरी शुभकामना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed