{"_id":"0f56648efe81282adc9d8908d34e20fa","slug":"minister-madan-mohan-mittal-statement-about-aap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली तो संभलती नहीं, पंजाब में क्या कर लेगी आपः मित्तल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली तो संभलती नहीं, पंजाब में क्या कर लेगी आपः मित्तल
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 19 Dec 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी से दिल्ली तो संभल नहीं रही, वे पंजाब में क्या करेंगे। ये बड़े बोल हैं उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल के। मित्तल लुधियाना के सर्किट हाउस में आयोजित कांफ्रेंस में पंजाब में आप के बढ़ते कदमों पर पूछे सवाल का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि सूबे में अकाली दल और भाजपा का गठबंधन अटूट है। सूबे में साझा सरकार चल रही है, साझा एजेंडा है और मिल कर पंजाब का विकास किया जा रहा है। अगले चुनावों में भी दोनों दल मिलकर ही चुनाव मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली दल भाजपा ने लोगों की उम्मीदों को पूरा किया है। जबकि कांग्रेस विकास के खिलाफ काम कर रही है। राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही में बेवजह रुकावट पैदा की जा रही है।
विज्ञापन
सोनिया और राहुल के अदालत में पेश होने के सवाल पर मित्तल ने कहा कि अदालत ने एक मामले में दोनों को तलब किया है। यह अदालती प्रक्रिया है। इसमें केंद्र सरकार को निशाना बनाना गलत है। कानून सभी के लिए बराबर है। इस अवसर पर भाजपा के कई नेता मौजूद थे।