पीएम मोदी 8 नवंबर को करेंगे करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन, 12 को आएंगे राष्ट्रपति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी शनिवार को केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दी। यह कॉरिडोर पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब को जोड़ेगा। भारत-पाकिस्तान सीमा पर निर्माणाधीन कॉरिडोर के काम का निरीक्षण करने एनएचएआईकी टीम पहुंची।
टीम का नेतृत्व कर रहे एनएचएआई के चेयरमैन डॉ. एनएन सिन्हा ने बताया कि कॉरिडोर का लगभग 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत ने बताया कि करतारपुर साहिब में पीएम मोदी भारतीय सरजमीं पर एकीकृत चेक पोस्ट का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया कि गुरु नानकदेव जी के आशीर्वाद से आखिरकार सिख पंथ को श्री करतारपुर साहिब के ‘खुले दर्शन दीदार’ का सौभाग्य मिल रहा है।
8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करतारपुर साहिब कॉरिडोर के उद्घाटन के साथ ही इतिहास रचा जाएगा। जो काम कांग्रेस के 72 साल के शासन में संभव नहीं हो सका, प्रधानमंत्री मोदी ने उसकी गलती को अब सुधारा है।
With the blessings of Guru Nanak Dev ji, Sikh Panth’s ardaas for ‘khule darshan deedar’ of Sri Kartarpur Sahib to finally become reality !
On Nov 8th, history will be created with PM @narendramodi ji inaugurating the #kartarpurcorridor (ICP). 1/2 pic.twitter.com/wBHeTRZcma
— Harsimrat Kaur Badal (@HarsimratBadal_) October 12, 2019
पिछले हफ्ते पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करतारपुर कॉरिडोर के खोले जाने और गुरु नानकदेव के 550वें प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। श्री करतारपुर साहिब पाकिस्तान के नरोवाल जिले में है। यह डेरा बाबा नानक श्राइन से करीब चार किलोमीटर दूर है।
पिछले साल नवंबर में भारत और पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर बनाए जाने पर सहमत हुए थे। यह कॉरिडोर करतारपुर में स्थित श्री दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर में स्थित डेरा बाबा नानक श्राइन को जोड़ेगा।
डेरा बाबा नानक पहुंचे एनएचएआई के चेयरमैन सिन्हा ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के जतिंदर सिंह से कॉरिडोर निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की। इसके अलावा कॉरिडोर पर निर्माणाधीन विभिन्न प्रकार की बिल्डिंगों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर चेयरमैन सिन्हा ने मौके पर पौधे भी लगाए।
डॉ. सिन्हा ने निर्माण कार्यों पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि कॉरिडोर का लगभग 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। महज 10 फीसदी काम बाकी रह गया है और वो भी फिनिंशिग का है। फुटपाथ पर सिर्फ 500 मीटर का काम और रह गया है। इसके अलावा बनाए गए पुल पर लेयरिंग पर काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि 15 से 20 दिन का काम बाकी रह गया है।