फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister Anil vij reply to Randeep Surjewala's Press conference

सुरजेवाला ने अवैध खनन को लेकर सरकार को घेरा तो गृह मंत्री अनिल विज ने भी किया पलटवार

Sun, 01 Dec 2019 08:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Dec 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
Minister Anil vij reply to Randeep Surjewala's Press conference
अनिल विज, रणदीप सुरजेवाला - फोटो : फाइल फोटो

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कैग रिपोर्ट में खनन ठेके के दौरान बरती गई अनियमितताओं पर हरियाणा सरकार की घेराबंदी की है।

विज्ञापन


दोनों कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया है कि अवैध खनन की वजह से पिछले चार साल में प्रदेश सरकार को पांच हजार से ज्यादा करोड़ की चपत लगी है। उनका आरोप है कि सूबे में ठेकेदारों की मिलीभगत से अवैध खनन का खेल चलता रहा और सरकार इस मामले में अनभिज्ञ रही।
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने कहा कि अब कैग ने अपनी रिपोर्ट में खनन ठेके मामलों में जो अनियमितताएं उजागर की है, हरियाणा के मुख्यमंत्री इस पर जनता को सिर्फ यह जवाब दे दें कि क्या सरकार को इन गड़बड़ियों के बारे में मालूम था और यदि पता था तो सरकार को चपत लगाने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। कुमारी सैलजा ने इस मामले में हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई, आईटी और ईडी यह तीनों सरकार के प्रभाव में हैं, इसलिए इसकी जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से ही होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज भी अवैध खनन का खेल बदस्तूर जारी है। उनके अनुसार अवैध खनन से नदियों के खनिज का इस कदर दोहन हुआ है कि नदियों का बहाव मुड़ गया है, खनन के लिए नदियों पर अवैध अस्थायी बांध बन गए हैं, जिससे बाढ़ का खतरा निरंतर मंडरा रहा है। 

उनके अनुसार अब हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच ही एकमात्र जरिया है, जिससे इस खनन घपले का पर्दाफाश हो सकता है। सैलजा ने कहा कि यदि सरकार इसकी जांच सिटिंग जज से नहीं करवाती तो फिर कांग्रेस के पास हाईकोर्ट जाने से लेकर सड़कों पर आंदोलन करने जैसे सभी विकल्प खुले हैं।

सुरजेवाला को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं आता नजर: विज
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर पलटवार किया है। सुरजेवाला ने प्रेसवार्ता कर अवैध खनन से पांच हजार करोड़ रुपये की चपत सरकार को लगने का आरोप लगाया था। सुरजेवाला ने कहा था कि भाजपा में खुली लूट और छूट चल रही है। इस पर विज ने रविवार को कहा कि सुरजेवाला जिस भूगोल में पले और बड़े हैं, वहां पर भ्रष्टाचार के अलावा और कुछ नजर नहीं आता तो उनकी वही दुनिया है। 

उसके अलावा वह कुछ नहीं समझ सकते। इसलिए वह इस प्रकार की बातें करते हैं। कुमारी सैलजा पर भी विज ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि के अवैध खनन के खिलाफ सरकार पूरी तरह से चौकस है। खनन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए एसटीएफ बनाई हुई है। कहीं पर भी किसी को अवैध खनन करने की इजाजत नहीं है।

 प्रियंका गांधी के ट्वीट पर भी विज ने प्रतिक्रिया दी है। विज का कहना है कि हम हिसाब जनता को देंगे। हमने वादे जनता से किए हैं और जनता को रोज हिसाब दे रहे हैं। केंद्र सरकार ने 6 महीने में क्या-क्या काम किए हैं, ये बताया जा चुका है। अब अगर प्रियंका गांधी अखबार नहीं पड़ती हैं, टेलीविजन नहीं देखती हैं तो उसका इलाज हमारे पास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed