{"_id":"5912d6c74f1c1b2d028b4577","slug":"mini-rock-garden-in-punjab-governor-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकचंद का रॉक गार्डन तो देख लिया, अब देखने को मिलेगा 'मिनी रॉक गार्डन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकचंद का रॉक गार्डन तो देख लिया, अब देखने को मिलेगा 'मिनी रॉक गार्डन'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 10 May 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
रॉक गार्डन चंडीगढ़ के निर्माता नेकचंद
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉक लेजेंड नेकचंद का रॉक गार्डन तो देखा ही है, अब एक मिनी रॉक गार्डन देखने के लिए भी तैयार रहिए। प्रशासन का प्रोजेक्ट बड़ा क्लास है। दरअसल, पंजाब गवर्नर हाउस में मिनी रॉक गार्डन तैयार होगा। इसके लिए यूटी इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने गार्डन के निर्माण के लिए करीब 14.25 लाख रुपये के एस्टीमेट तैयार कर टेंडर जारी कर दिया है।
पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने इच्छा जाहिर की थी कि राजभवन में रॉक गार्डन की तर्ज पर एक मिनी रॉक गार्डन तैयार किया जाए। इसके लिए प्रशासक ने स्व. नेकचंद के बेटे अनुज सैनी से मुलाकात कर गार्डन के निर्माण के लिए प्लानिंग करने को कहा था। इसके बाद यूटी प्रशासन ने इसका जिम्मा उठाया।
सेक्टर-6 स्थित पंजाब राजभवन में रॉक गार्डन का निर्माण कार्य छह महीने में पूरा होगा। बेस्ट आउट आफ वेस्ट कंसेप्ट पर मिनी रॉक गार्डन का निर्माण होगा। रॉक गार्डन के फेज-3 में बन रहे रैग डॉल विलेज का काम भी लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
अनुज सैनी ने बताया कि दर्जी जो भी फटे पुराने कपड़े फेंक देते थे, स्व. नेकचंद ने उन कपड़ों से कुछ डॉल्स तैयार की थीं। रैग डॉल विलेज में एक गांव का दृश्य दिखाया गया है। जहां बैलगाड़ी, कुएं, नलके, खेत-खलिहान की झलकियां भी होंगी।
फेज-3 का उद्घाटन 12 जून को
अनुज सैनी ने बताया कि रॉक गार्डन फेज-3 का उद्घाटन नेकचंद की दूसरी पुण्यतिथि पर 12 जून को होगा। रॉक गार्डन अब पहले से ज्यादा आकर्षक और नए रूप में दिखेगा। साथ ही कई चीजें बदली नजर आएंगी। अब लोगों को वापस घूमकर एंट्री गेट से बाहर निकलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब रॉक गार्डन के फेज-3 से ही पर्यटकों को बाहर निकलने की सुविधा मिलेगी।