फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Millions Farmers Facing Loan Problem in Haryana, Financial Crisis

हरियाणा के 5.97 लाख किसान आज भी 371.25 करोड़ के कर्जदार, मूलधन वसूली में जुटी सरकार

Sun, 23 Feb 2020 12:30 PM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 23 Feb 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Millions Farmers Facing Loan Problem in Haryana, Financial Crisis
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा के 5 लाख 97 हजार 464 किसान आज भी 371.258 करोड़ के कर्जदार है। किसानों ने ये कर्ज प्रदेश के विभिन्न प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों, जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों और हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंकों का चुकाना है। चूंकि ये कर्ज लंबे समय से पेंडिंग है, लिहाजा बैंकों ने अधिकतर किसानों को डिफाल्टर भी घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन


मगर, दूसरी ओर सरकार ने भी अपनी एक खास एकमुश्त निपटान योजना के जरिए किसानों के पास कर्ज के रूप में दबा अपना करोड़ों रुपये निकलवा भी लिया है। भले ही इसमें सरकार को ब्याज राशि का खासा नुकसान हुआ है। मगर इस योजना के अंतर्गत सरकार ने ब्याज माफी का ये लाभ किसानों को देते हुए तीनों सहकारी बैंकों की कुल 149.856 करोड़ की मूल राशि जरूर रिकवर कर ली है।
विज्ञापन


गत वर्ष 1 सितंबर 2019 से शुरू ये योजना 31 जनवरी को समाप्त हो चुकी है। मगर अब इसकी समीक्षा के ये बात सामने आई है कि इन पांच महीनों में प्रदेश के 418212 किसानों 1439.97 करोड़ का ब्याज माफी किया जा चुका है। उधर, सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल बताते हैं कि सरकार की ये महत्वकांक्षी योजना थी। जिसका ब्याज माफी के रूप में खासा लाभ किसानों तक पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये योजना फिलहाल 31 जनवरी तक ही थी। इसे आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं, इसका फैसला सरकार को करना है। लेकिन दूसरी ओर, प्रदेश के कई किसान जहां इस योजना को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, कुछ किसान नेताओं ने मांग की है कि है कि अब किसानों का जितना कर्ज बचा है, उसे सरकार पूरी तरह से माफ कर दे।

प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के कर्जदार किसान

अभी प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों का अंबाला में 19678 किसानों ने 10069.23 लाख, भिवानी में 35970 किसानों ने 13343.05 लाख, फरीदाबाद में 33123 किसानों ने 14893.83 लाख, फतेहाबाद में 15995 किसानों ने 6526.79 लाख, गुरुग्राम में 38031 किसानों ने 14543.73 लाख, हिसार में 59293 किसानों ने 21976.94 लाख, झज्जर में 26214 किसानों ने 12220.66 लाख, जींद में 25778 किसानों ने 8543.89 लाख, करनाल में 31286 किसानों ने 12578.25 लाख, कैथल में 32492 किसानों ने 10937.58 लाख, कुरुक्षेत्र में 19256 किसानोंने 7108.55 लाख, महेंद्रगढ़ में 20148 किसानों ने 5802.59 लाख, पानीपत में 21046 किसानों ने 11673.25 लाख, पंचकूला में 14655 किसानों ने 7369.04 लाख, रेवाड़ी में 13723 किसानों ने 5853.73 लाख, रोहतक में 15913 किसानों ने 5620.59 लाख, सिरसा में 16012 किसानों ने 5962.21 लाख, सोनीपत में 27999 किसानों ने 10407.80 लाख व यमुनानगर के 23944 किसानों ने 9632.75 लाख रुपये यानी सभी जिलों का कुल 490556 किसानों ने 195064.46 लाख चुकाना है।

जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के कर्जदार किसान

अभी जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों का अंबाला में 420 किसानों ने 1107.56 लाख, भिवानी में 807 किसानों ने 2356.46 लाख, फरीदाबाद में 3323 किसानों ने 2922.14 लाख, फतेहाबाद में 1404 किसानों ने 6232.92 लाख, गुरुग्राम में 1940 किसानों ने 5048.25 लाख, हिसार में 1110 किसानों ने 3894.1 लाख, झज्जर में 1368 किसानों ने 3085.21 लाख, जींद में 963 किसानों ने 1569.95 लाख, करनाल में 1020 किसानों ने 1870.8 लाख, कैथल में 359 किसानों ने 676.7 लाख, कुरुक्षेत्र में 1560 किसानों ने 2847.16 लाख, महेंद्रगढ़ में 1443 किसानों ने 1133.55 लाख, पानीपत में 1105 किसानों ने 1568.59 लाख, पंचकूला में 337 किसानों ने 1472.14 लाख, रेवाड़ी में 1040 किसानों ने 1731.43 लाख, रोहतक में 2534 किसानों ने 3094.42 लाख, सिरसा में 833 किसानों ने 1310.22 लाख, सोनीपत में 2368 किसानों ने 1263.96 लाख व यमुनानगर के 661 किसानों ने 1922.85 लाख रुपये यानी सभी जिलों का कुल 24595 किसानों ने 45108.41 लाख चुकाना है।

हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंकों के कर्जदार किसान

अभी हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंकों का अंबाला में 2485 किसानों ने 5015.04 लाख, पंचकूला में 800 किसानों ने 1412.86 लाख, यमुनानगर में 4718 किसानों ने 5771.14 लाख, कुरुक्षेत्र में 1498 किसानों ने 4261.77 लाख, करनाल में 5829 किसानों ने 9605.09 लाख, कैथल में 2755 किसानों ने 5189.45 लाख, पानीपत में 1728 किसानों ने 2706.06 लाख, सोनीपत में 2265 किसानों ने 5958.78 लाख, रोहतक में 919 किसानों ने 1675.06 लाख, जींद में 4548 किसानों ने 11977.42 लाख, भिवानी में 9350 किसानों ने 19487.14 लाख, गुरुग्राम में 8821 किसानों ने 13879.45 लाख, झज्जर में 1726 किसानों ने 3143.7 लाख, फरीदाबाद में 12173 किसानों ने 8628.51 लाख, रेवाड़ी में 2067 किसानों ने 2452.83 लाख, महेंद्रगढ़ में 13509 किसानों को 14563.55 लाख, हिसार में 2741 किसानोंने 6091.51 लाख, फतेहबाद में 2033 किसानों ने 4758.89 लाख व सिरसा में 2378 किसानोंने 4507.19 लाख और सभी जिलों में कुल मिलाकर 82343 सिकानों ने 30446.52 लाख रुपये चुकाना है।

इतनी हुई ब्याज माफी
इस योजना के तहत प्राथमिक सहकारी कृषि समितियों ने 4 लाख 14 हजार डिफाल्टर किसानों का करीब 858 करोड़ 77 लाख का ब्याज, जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों ने करीब 7634 किसानों का 497 करोड़ 40 लाख का ब्याज और हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंकों ने 10 हजार 564 डिफाल्टर किसानों का 83 करोड़ 8 लाख का ब्याज माफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed