{"_id":"e1aba13f2dcf6717df683d65233df61f","slug":"million-for-parks-swings","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम 30 लाख में संवारेगा चंडीगढ़ के पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम 30 लाख में संवारेगा चंडीगढ़ के पार्क
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 26 Feb 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की एनवायर्नमेंट एंड सिटी ब्यूटीफुल कमेटी ने मंगलवार को करीब 30 लाख रुपये के विकास एजेंडे को अपनी मंजूरी दी।
विज्ञापन
कमेटी की बैठक में पास प्रस्ताव में 28 लाख रुपये पार्कों और ग्रीन बेल्ट में बच्चों के लिए झूले लगाने के लिए हैं। यह बैठक पार्षद गुरबख्श रावत की अध्यक्षता में हुई।
इसमें सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी, डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल, प्रदीप छाबड़ा, अनूप सन्नी गिल सहित सभी सदस्य मौजूद थे।
बैठक में मंजूर अन्य प्रस्तावों में सेक्टर-37, 38 और 38 वेस्ट के वी-3 रोड पर आर सीसी ट्री गार्ड लगाने के लिए 1.85 लाख रुपए, सेक्टर-39 और 40 के विभिन्न पार्को में बच्चों के झूलों के लिए 5.64 लाख रुपये, सेक्टर-44 में पीसीसी बेंच लगाने पर 4.31 लाख, सेक्टर-28 डी में पार्क के विकास पर 8.44 लाख रुपये सेक्टर-38 के ग्रीन बेल्ट में झूलों पर 3.71 लाख रुपये और सेक्टर-32 और 24 में झूलों पर 5.99 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन