फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mica nights in new Chandigarh

न्यू चंडीगढ़ में मीका के गीतों पर झूमे यंगस्टर्स

Mon, 30 Dec 2013 01:31 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 30 Dec 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
Mica nights in new Chandigarh

बालीवुड के नायकों को अपने स्वर देने वाले मीका सिंह के हिट गीतों पर न्यू चंडीगढ़ फिदा हो गया।

विज्ञापन


ओमेक्स (न्यू चंडीगढ़) में आयोजित कार्यक्रम में मीका ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर यंगस्टर्स को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। मौका था ओमेक्स के न्यू ईयर सेलिब्रेशन का।

सात सौ एकड़ में बसा ओमेक्स बेशक दूर है पर मीका की दीवानगी हजारों लोगों को वहां तक खींच लाई।

आतिशबाजी के बीच मीका ने एजेंट विनोद फिल्म के गीत बंगले के पीछे है ताला... प्यार की पुंगी बजा के... हमको कहते सुपरमैन... सुबह होने न दे और तू मेरे अगल- बगल है जैसे गीत सुनाए।
विज्ञापन


उन्होंने पंजाबियों की बैटरी (मेरे डैड की मारुति), तोह ( गोरी तेरे प्यार में) जुल्मी जुल्मी (ग्रैंड मस्ती) मुंबई के हीरो (जंजीर), तू मेरे अगल-बगल है ( फटा पोस्टर निकला हीरो), दमा दम (डी डे) लैला एंड लैला रे आला (शूट आउट एंड बडाला), देसी बीट ( बाडी गार्ड) सुबह होने न दे ( देसी बॉयज) पुंगी ( एंजेट विनोद) गबरू (एलबम) सावन में लग गई आग (एलबम) व उनके ताजे एलबम के गानों से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामेडियन जसविंदर भल्ला और बाल मुकुंद शर्मा ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। उत्साहित मीका ने कहा कि वे पिछले 13 सालों से नए साल के कार्यक्रम करते आ रहे हैं। लेकिन, वर्ष 2013 उनके लिए यादगार रहा है और उन्होंने कई सुपर हिट गीत दिए है।

उन्हें विश्वास है कि वर्ष 2014 पिछले साल से ज्यादा उपलब्धियों को लेकर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed