फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meteorological Department issued yellow alert for Tuesday in Punjab

Weather News: पंजाब में बारिश ने दी गर्मी से राहत, आज येलो अलर्ट, इन इलाकों में घर से बाहर न निकलने की सलाह

Tue, 24 May 2022 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 May 2022 12:09 AM IST
सार

रविवार की रात लुधियाना में सबसे अधिक 18 एमएम बारिश हुई। इसके बाद पटियाला में 17.6, मोहाली में 11.5 और पठानकोट में 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
Meteorological Department issued yellow alert for Tuesday in Punjab
पंजाब का मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। रविवार रात को हुई बारिश से सूबे के अधिकतम तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने पश्चिम मालवा को छोड़कर माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि माझा, दोआबा और मालवा के पूर्वी हिस्से में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। हालांकि 25 से 27 मई तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


सोमवार को मुक्तसर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फिरोजपुर जिले का 42.4 और बरनाला का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सलाह दी है कि बहुत जरूरी काम होने पर ही वे घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना में 18 एमएम बारिश
रविवार की रात लुधियाना में सबसे अधिक 18 एमएम बारिश हुई। इसके बाद पटियाला में 17.6, मोहाली में 11.5 और पठानकोट में 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे कम बारिश फिरोजपुर जिले में हुई। यहां 24 घंटे में 0.5 एमएम बारिश हुई।

चंडीगढ़ में बारिश से 7.4 डिग्री गिरा पारा 
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार देर रात चंडीगढ़ में 11.5 एमएम बारिश हुई। इसका असर यह हुआ कि सोमवार को दिन के अधिकतम तापमान में 7.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करने से पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी पाकिस्तान पर प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण बन गया, जिसके असर से चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा समेत आसपास के राज्यों में हवाएं चलने और बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं। 


रविवार रात 12 बजे के बाद चंडीगढ़ समेत आसपास के इलाकों में बारिश शुरू हो गई, जो रुक-रुककर सोमवार रात तक जारी रही। मौसम के इस बदलाव का शहरवासी खूब आनंद उठा रहे हैं। शाम के समय सुखना लेक पर भारी भीड़ जुटी और लोग सैर करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंचकूला में 30.6 डिग्री और मोहाली में तापमान 30 डिग्री रहा। मंगलवार को भी चंडीगढ़ में तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed