फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meteorological Department issued thunderstorm warning in many districts of Punjab

पंजाब में गर्मी से राहत नहीं: आज 16 जिलों में धूल भरी आंधी की चेतावनी, तापमान में आएगी दो से तीन डिग्री की गिरावट

Mon, 18 Apr 2022 11:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Apr 2022 11:43 PM IST
सार

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गर्मी से बचने के लिए दोपहर में घर में ही आराम करें। खासकर बच्चों को बाहर नहीं जाने दें।

विज्ञापन
Meteorological Department issued thunderstorm warning in many districts of Punjab
तापमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की अभी कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 16 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। हालांकि 20 अप्रैल से राहत मिलने के संकेत भी मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने 48 घंटों के बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में गिरावट की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन


पंजाब के जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है उनमें फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा शामिल हैं। इन जिलों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यहां 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी गर्म हवाएं चलेंगी। इसके अलावा बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गर्मी से बचने के लिए दोपहर में घर में ही आराम करें। खासकर बच्चों को बाहर नहीं जाने दें।
विज्ञापन


पंजाब में बढ़ने लगा संक्रमण, 24 घंटे में 29 नए मरीज मिले
पंजाब में भी कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। 24 घंटे में 29 नए मरीज मिले हैं। रविवार को नौ मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। संक्रमण दर में भी इजाफा हुआ है। राज्य की संक्रमण दर 0.45 प्रतिशत दर्ज की गई है। पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार होशियारपुर में 10, लुधियाना में 6, जालंधर और मोहाली में 4-4 और पांच अन्य जिलों में 1-1 नए मरीज मिले हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती पांच संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। वर्तमान में सूबे में 75 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed