{"_id":"6194a1afde4341663b6cf646","slug":"meeting-of-farmers-and-cm-charanjit-channi-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम चन्नी से मिले किसान प्रतिनिधि: 18 में से 17 मांगों पर बनी सहमति, कर्ज माफी की मांग पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम चन्नी से मिले किसान प्रतिनिधि: 18 में से 17 मांगों पर बनी सहमति, कर्ज माफी की मांग पर होगी चर्चा
Wed, 17 Nov 2021 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:01 PM IST
सार
सीएम से मिलने पहुंचे किसानों की मांगों में पूर्ण कर्ज माफी, 2017 में किए गए चुनावी वादे पूरे करने, पंजाब में धान की खरीद जारी रखने और डीएपी खाद के संकट को दूर करना समेत 18 मांगें शामिल है।
विज्ञापन
सीएम चरणजीत चन्नी।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी मांगों को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चंडीगढ़ में पंजाब भवन में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मिलने पहुंचा। वहीं बैठक से पहले पुलिस और किसानों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद नाराज किसानों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बाद में मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री उन्हें मनाकर ले गए।
विज्ञापन
सीएम से मिलने पहुंचे किसानों की मांगों में पूर्ण कर्ज माफी, 2017 में किए गए चुनावी वादे पूरे करने, पंजाब में धान की खरीद जारी रखने और डीएपी खाद के संकट को दूर करना समेत 18 मांगें शामिल है। सीएम से मुलाकात के बाद शाम 4 बजे किसान नेता किसान भवन में पत्रकार वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक के बाद सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ एक सफल बैठक हुई। इस दौरान 18 बिंदुओं पर चर्चा हुई। हम 17 पर सहमत हुए हैं। कर्ज माफी की उनकी मांग पर चर्चा होगी। हमने उनसे किसान आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। उन्हें मुआवजा और परिजनों को नौकरी दी जाएगी। वहीं वहीं किसान नेता बलबीर राजेवाल ने कहा कि हम तभी संतुष्ट होंगे, जब सभी मांगाें को मान लिया जाएगा।