{"_id":"108d3485dc99fbb1aca506afafd95f71","slug":"meeting-of-congress-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को मजबूत करने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को मजबूत करने पर मंथन
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 Dec 2013 10:48 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर शनिवार को कांग्रेस भवन, सेक्टर-35 में जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी-एक) की बैठक बुलाई गई।
इसमें चंडीगढ़ के प्रभारी हरीश चौधरी ने संगठन की मजबूती के लिए सभी का सहयोग भी मांगा। बैठक में चुनाव के लिए रणनीति बनाने को लेकर भी चर्चा हुई।
इसमें सांसद पवन कुमार बंसल, चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष बीबी बहल, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी, जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी और ब्लाकों के अध्यक्ष भी मौजूद थे।