फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meeting Between Captain Amarinder Singh And Home Minister Amit Shah Postponed

कैप्टन-शाह की मुलाकात टली: गृहमंत्री के गुजरात दौरे के कारण आगे बढ़ाई तिथि, किसान आंदोलन पर होनी थी चर्चा

Thu, 28 Oct 2021 05:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Oct 2021 05:36 PM IST
सार

चंडीगढ़ में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि किसान आंदोलन को खत्म करने का उनके पास कोई फार्मूला तो नहीं है, लेकिन चर्चा करने से कोई न कोई समाधान जरूर निकलता है। किसान आंदोलन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया था कि केंद्र लगातार आंदोलनरत किसानों के संपर्क में है।

विज्ञापन
Meeting Between Captain Amarinder Singh And Home Minister Amit Shah Postponed
कैप्टन अमरिंदर सिंह और गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात टली। - फोटो : फाइल

विस्तार

किसान आंदोलन का हल निकालने के लिए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गुरुवार को होने वाली मुलाकात टल गई है। केंद्रीय गृह मंत्री के गुजरात दौरे पर जाने के कारण इस अहम मुलाकात की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि अभी मुलाकात की नई तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह शाह से मिलने के लिए बुधवार रात ही दिल्ली रवाना हो गए थे। इस बार कैप्टन अपने साथ पंजाब के किसानों और कृषि विशेषज्ञों का 25 सदस्यीय दल भी साथ लेकर गए थे। इस मुलाकात के दौरान अमरिंदर सिंह ने तीनों कृषि कानूनों को लेकर शाह के साथ चर्चा करनी थी, ताकि किसान आंदोलन का समाधान निकाला जा सके। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - विधानसभा चुनाव की तैयारी: दो दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे अरविंद केजरीवाल, मानसा में किसानों से की बात
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले चंडीगढ़ में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि किसान आंदोलन को खत्म करने का उनके पास कोई फार्मूला तो नहीं है, लेकिन चर्चा करने से कोई न कोई समाधान जरूर निकलता है। किसान आंदोलन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया था कि केंद्र लगातार आंदोलनरत किसानों के संपर्क में है। दोनों पक्षों के बीच पर्दे के पीछे से बातचीत जारी है। कैप्टन के करीबियों ने बताया कि कृषि कानूनों का हल निकालने के बाद ही कैप्टन के द्वारा नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की जाएगी।

सीएम रहते क्यों नहीं निकाला हल
किसान आंदोलन को लेकर सक्रिय हुए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेसियों के निशाने पर आ गए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने कैप्टन पर हमला बोलते हुए कहा है कि कैप्टन को मुख्यमंत्री रहते हुए ही किसान आंदोलन का हल निकालना चाहिए था, इससे उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी भी बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed