फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meet to the Starcast of Yarran Da Ketchup

मिलिए ‘यारां दा कैचप’ की स्टारकास्ट से

Tue, 14 Jan 2014 03:24 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Jan 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
Meet to the Starcast of Yarran Da Ketchup
पंजाबी फिल्म में आजकल एक नया दौर शुरू हो गया है, जिसमें बॉलीवुड के कलाकार नजर आ रहे हैं। इस क्रम में मुंबई के डायरेक्टर भी अब पंजाबी मूवी इंडस्ट्री की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार टीवी सीरियल्स डायरेक्टर अभय बैजू छाबड़ा अपनी नयी पंजाबी फिल्म ‘यारां दा कैचप’ लेकर आ रहे हैं। सोमवार को होटल पर्ल में फिल्म के प्रेस रिलीज के दौरान ‘यारां दा कैचप’ की टीम मीडिया के रूबरू हुई।
विज्ञापन


फिल्म के लीड रोल में पंजाबी सिंगर हार्डी संधू, वरुण शर्मा, अनिल जुनेजा, अनीता हसनांदनी, यूविका चौधरी और शगुन जसवाल हैं। अन्य कलाकारों में बीएन शर्मा, जसविंदर भल्ला, राना रणबीर और रंजन सहगल का नाम शामिल हैं। फिल्म की  शूटिंग चंडीगढ़ और थाईलैंड में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैरेक्टर के हिसाब से हुई है कास्टिंग : अभय
अभय से जब पूछा गया कि उन्होंने फिल्म के लीड में किसी प्रमुख एक्टर को क्यों नहीं लिया, तो उन्होंने बताया की फिल्म में कास्टिंग कैरेक्टर के हिसाब से हुई है। किरदार के हिसाब से ही सभी को रोल दिया गया है।

जिसके लिए यह एक्टर्स फिट बैठें और सभी ने अच्छा काम किया है। मेरी एक और पंजाबी फिल्म जल्दी ही रिलीज होगी जिसका नाम ‘झल्ला आशिक’ है।
 
मुझे विश्वास था मूवी की स्क्रिप्ट और डायरेक्टर पर : हार्डी
पंजाबी गीत ‘सोच’ से हिट हुए हार्डी से पूछा गया कि कहीं आप सिंगिंग से सीधा एक्टिंग में आने कि जल्दी तो नहीं कर रहे, इस पर हार्डी ने बताया कि जब मैं अपनी पहली एलबम लांच कर रहा था तो भी सबने यही कहा था कि कहीं जल्दी तो नहीं कर रहा, लेकिन नतीजा आप सबके सामने है।

फिल्म के लिए भी सबने यही कहा, लेकिन जब मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट और डायरेक्टर पर ध्यान दिया तो मुझे यह फिल्म भा गयी। इस फिल्म के बाद अपने नये प्रोजेक्ट पर काम करूंगा।


पंजाबी फिल्म में काम करने का सपना था: वरुण
मैंने चंडीगढ़ के आईटीएफटी कॉलेज से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कीहै। इसलिए यहां से खास लगाव है। पढ़ाई के बाद मुंबई चला गया और वहा इंटरनशिप के दौरान फुकरे फिल्म में (चूच्चे का) रोल मिल गया। फिल्म वार्निंग के बाद यह मेरी तीसरी फिल्म है और यही मेरा सपना था कि पंजाबी फिल्म में एक्टिंग करूं।

फिल्म के कलाकारों ने मनाई लोहड़ी
फिल्म के कलाकारों ने मिलकर सेव गर्ल चाइल्ड का मैसेज देते हुए लोहड़ी भी बनाई। इसमें पूरी कास्ट ने फिल्म का गाना भी गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed