फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meet to Sachin Tendulkar of Sonipat

मिलिए, सोनीपत के 'सचिन' से, 16 की उम्र में सेंचुरी

Wed, 04 Feb 2015 12:29 PM IST
मयंक मित्तल/अमर उजाला, रोहतक
मयंक मित्तल/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 04 Feb 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
Meet to Sachin Tendulkar of Sonipat

हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले हिमांशु राणा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 16 साल 120 दिन की उम्र में प्रथम श्रेणी में पहला शतक जमाया है। 16 साल 95 दिन की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दिल्ली के खिलाफ पदार्पण करने वाले राणा ने पहले मैच में ही 80 रनों की अहम पारी खेली।

विज्ञापन


इस मैच में उनके अलावा टीम के दूसरे खिलाड़ी 24 के व्यक्तिगत स्कोर से भी ऊपर नहीं जा पाए थे। राणा ने अपने तीसरे मैच में लाहली में 29 जनवरी से शुरू हुए हरियाणा बनाम राजस्थान के रणजी मैच में शानदार 149 रनों की पारी खेली है।
विज्ञापन


राणा की पारी की बदौलत मेजबान टीम ने तीन दिन में राजस्थान का सफाया कर दिया। हरफनमौला राणा ने शतक लगा दिग्गजों की फेहरिस्त में जगह बना ली है।

ये रही रिकॉर्ड की फेहरिस्त

Meet to Sachin Tendulkar of Sonipat

आयु-----------------नाम--------रन----टीम-----विरुद्ध-----------सत्र
14 साल 293 दिन....ध्रुव पांडव....137....पंजाब....जम्मू और कश्मीर....1988-89
15 साल 230 दिन....सचिन तेंदुलकर....100*....बांबे....गुजरात....1988-89
15 साल 308 दिन....अब्बास अली बेग....105....हैदराबाद....मैसूर....1954-55
16 साल 48 दिन....मोहिंदर पांडव....100*....पंजाब दक्षिण....पंजाब उत्तर....1961-62
16 साल 78 दिन....अलिंद नायडू....118*....विदर्भ....उत्तर प्रदेश....1998-99
16 साल 88 दिन....रमेश सक्सेना....113*.... दिल्ली....पंजाब दक्षिण....1960-61
16 साल 120 दिन....हिमांशु राणा....149....हरियाणा....राजस्थान....2014-15
16 साल 131 दिन....बिसवा महापात्र....109....उड़ीसा....आसाम....1997-98
16 साल 259 दिन....गुरुमल कृष्णचंद....131....सिंध....बांबे ....1941-42
16 साल 342 दिन....अंकित बावने....136....महाराष्ट्र....कर्नाटक....2009-10

260 दिन में डबल धमाका तो रिकॉर्ड होगा नाम

Meet to Sachin Tendulkar of Sonipat

हिमांशु अगले 260 दिन में यदि दोहरा शतक बना लेते हैं तो एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वे सबसे कम उम्र में दोहरा शतक मारने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। राणा जिस तरह की फार्म में दिख रहे हैं, उसे देखकर यह असंभव नहीं कहा जा सकता। हिमांशु ने अभी केवल प्रथम श्रेणी के तीन मैच ही खेले हैं। एक अर्धशतक और एक शतक के साथ 64.25 के औसत से उन्होंने 257 रन बनाए हैं।

कम उम्र में प्रथम श्रेणी में 200 ठोंकने वाले बल्लेबाज
उम्र--------------------नाम--------------रन----टीम

17 साल 15 दिन......रतिंदर सिंह सोढी......200......पंजाब
17 साल 55 दिन......अंबाती रायडू......210......हैदराबाद
18 साल 61 दिन......पिनाल शाह......217*......बड़ौदा
18 साल 262 दिन......वसीम जाफर......314*......मुंबई
18 साल 272 दिन......गुडप्पा विश्वनाथ......230......मैसूर
18 साल 302 दिन......अभिनव मुकुंद......300......तमिलनाडू
18 साल 232 दिन......गुरुमाल कृष्णचंद......204......सीके नायडू 11
18 साल 338 दिन......विजय जोल......200......महाराष्ट्र
17 साल 350 दिन......संजू सैम्सन......200......केरल
19 साल 87 दिन......बाबा अपराजित......212......साउथ जोन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed