{"_id":"26b9f8da26543fc396862e3627f89f95","slug":"mayor-election-congress-and-bjp-candidate-profile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए, चंडीगढ़ के दोनों मेयर पद के उम्मीदवारों का प्रोफाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, चंडीगढ़ के दोनों मेयर पद के उम्मीदवारों का प्रोफाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के मेयर पद के लिए मैदान तैयार हो गया है। भाजपा के अरुण सूद के सामने कांग्रेस ने मेयर पद के लिए मुकेश बस्सी को उतारा है। देखिए, दोनों का प्रोफाइल।
विज्ञापन
प्रोफाइल
मेयर उम्मीदवार
अरुण सूद
पार्टी...........भाजपा
पेशा...........वकील
आयु...........44 वर्ष
शिक्षा...........बीएससी, एलएलबी
राजनीतिक करियर: सूद ने एबीवीपी से अपनी छात्र राजनीति शुरू की थी। पहली बार पार्षद का चुनाव जीतकर नगर निगम में आए। भाजपा में कई अहम पदों पर रहे और इस समय भाजपा पार्षद दल के नेता भी हैं। पिछले चार साल में हर मेयर के खिलाफ मोर्चा खोला।
विज्ञापन
मुकेश बस्सी
पार्टी...........कांग्रेस
पेशा...........उद्योगपति
आयु...........50 वर्ष
शिक्षा...........प्लस टू
राजनीतिक करियर : बस्सी चंडीगढ़ क्लब के अध्यक्ष रह चुके हैं। एनएसयूआई से अपनी राजनीति शुरू की। दो बार पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन 4 साल पहले एक बार ही जीत दर्ज करके नगर निगम पहुंचे। बस्सी भाजपा में भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
सीनियर डिप्टी मेयर
देवेश मोदगिल
पार्टी...........भाजपा
पेशा...........वकील
आयु...........39 वर्ष
शिक्षा...........एमए राजनीतिक शास्त्र, एलएलबी
राजनीतिक करियर: देवेश मोदगिल 18 साल से भाजपा में है। मोदगिल ने भी एबीवीपी से राजनीति शुरू की। दो बार पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन एक बार ही जीते। इससे पहले मोदगिल 2014 में नगर निगम के डिप्टी मेयर रह चुके हैं। पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के करीबी हैं।
दर्शन गर्ग
पार्टी...........कांग्रेस
पेशा...........करियाना व्यापारी
आयु...........46 वर्ष
शिक्षा...........मैट्रिक
राजनीतिक करियर: दर्शन गर्ग पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और उनके परिवार के करीबी हैं। पहली बार ही पार्षद का चुनाव लड़कर जीत दर्ज की है। 2011 में पहले साल के कार्यकाल में भी सीनियर डिप्टी मेयर रह चुके हैं। दर्शन गर्ग राष्ट्रीय वादी कांग्रेस (एनसीपी) में भी रह चुके हैं।
डिप्टी मेयर
हरदीप सिंह
पार्टी...........शिअद
पेशा...........टेंट कारोबारी
आयु...........32 वर्ष
शिक्षा...........मैट्रिक
राजनीतिक करियर : हरदीप सिंह पिछले साल ही उपचुनाव जीतकर नगर निगम में पहुंचे। इससे पहले उनके भाई मलकीयत सिंह अटावा से पार्षद थे। उनकी स्टडी टूर के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद अकाली दल ने हरदीप को टिकट दिया और वह चुनाव जीत गए। पहली बार ही डिप्टी मेयर का उम्मीदवार बने हैं। अन्य सभी उम्मीदवारों से उम्र में भी छोटे हैं।
गुरबख्श रावत
पार्टी...........कांग्रेस
पेशा...........आईटी एक्सपर्ट
आयु...........35 वर्ष
शिक्षा...........एमएससी (कंप्यूटर साइंस)
राजनीतिक करियर : गुरबख्श रावत इस समय भी डिप्टी मेयर के पद पर तैनात है। पहली बार ही चुनाव जीतकर नगर निगम में आई है। गुरबख्श रावत के पति कांग्रेस के उतराखंड सेल के चेयरमैन के पद पर है।
कितने वोट किसके पास
भाजपा...........13
अकाली...........2
कांग्रेस...........8
बसपा...........2
मनोनीत...........9
निर्दलीय...........1
सांसद...........1
जीत के लिए चाहिए 19 मत
मेयर की सीट के लिए 19 वोट चाहिए। बिना मनोनीत के कोई भी चुनाव नहीं जीत सकता है। 15 साल से भाजपा मेयर की कुर्सी से दूर है।