फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayawati rally will be held in Nawanshahr of Punjab on February 8

Punjab Election 2022: आठ फरवरी को नवांशहर में मायावती की रैली, सपा के 22 और पीएलसी के पांच प्रत्याशी भी घोषित

Fri, 28 Jan 2022 09:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Jan 2022 09:40 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को 22 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पार्टी पंजाब में अब तक 80 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। वहीं रामदास आठवले की पार्टी की भी पंजाब की राजनीति में एंट्री हो गई है। उनकी पार्टी ने भी 10 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतार दिया है।

विज्ञापन
Mayawati rally will be held in Nawanshahr of Punjab on February 8
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब के अध्यक्ष जसवीर गढ़ी ने कहा है कि शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन पंजाब में स्पष्ट बहुमत के साथ अगली सरकार बनाएंगे। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती आठ फरवरी को नवांशहर से विशाल रैली के साथ चुनाव अभियान शुरू करेंगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब जब शिअद-बसपा पंजाब में चुनाव लड़ रही हैं तो कांग्रेस का सफाया होना निश्चित है। गढ़ी ने कहा कि बसपा-शिअद गठबंधन 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत के साथ पंजाब को कांग्रेस पार्टी के कुशासन से मुक्त करेगा। बसपा सुप्रीमो मायावती के दिल में पंजाब के लिए खास स्थान है और बसपा के संस्थापक स्वर्गीय कांशीराम भी पंजाब के ही थे। 
विज्ञापन


गढ़ी ने बताया कि बसपा ने 20 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने के फैसले से कांग्रेस में घबराहट है। पंजाब में कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट बताते हुए गढ़ी ने कहा कि यह सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। पंजाब के लोग कांग्रेस सरकार के कुशासन से मुक्त होना चाहते हैं। कांग्रेस नेताओं के बीच कलह के कारण लोगों के कल्याण की अनदेखी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने जारी की 22 प्रत्याशियों की सूची

समाजवादी पार्टी (पंजाब) भी चुनावी मैदान में उतर आई है। पार्टी ने शुक्रवार को जालंधर में प्रेसवार्ता कर 22 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी कुलदीप सिंह भुल्लर ने बताया कि जालंधर सेंट्रल विधानसभा से वरिष्ठ पत्रकार जतिंदर शर्मा, जालंधर नॉर्थ से अमित कुमार व जालंधर कैंट से सुनील बब्बर को टिकट दिया गया है। अब तक पार्टी ने 80 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। प्रत्याशियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में 50 लाख के करीब सिख हैं। पार्टी ने तीन सिख उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

पीएलसी ने पांच और प्रत्याशियों की घोषणा की
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) ने गुरुवार देर रात पांच और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी की यह दूसरी सूची है। पार्टी ने जंडियाला सीट से गगनदीप सिंह, बस्सी पठाना से डॉ. दीपक ज्योति, गिदड़बाहा से ओमप्रकाश बब्बर, अमरगढ़ से सरदार अली और शुतराना से नारायण सिंह नरसौत को टिकट दिया है।

आठवले की पार्टी ने पंजाब चुनाव में उतारे 10 प्रत्याशी
रामदास आठवले के नेतृत्व वाली रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई-ए) ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा चुनाव में अपने 10 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी ने अटारी से अवतार सिंह घरींडा, अमृतसर दक्षिण से फुलजीत सिंह वरपाल, बठिंडा अर्बन से करमजीत सिंह धूरी, मजीठा से गगनदीप सिंह बेदी, तरनतारन से बलविंदर कौर खालसा, अमृतसर नॉर्थ से सुखदेव राज काका, राजासांसी से मनजीत कौर, दीनानगर से सरबजीत सिंह गिल, अमृतसर ईस्ट से वरिंदर सिंह और भुलत्थ से हरप्रीत कौर बल को टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed