फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Maximum temperature crossed 45 degree Celsius in Punjab

पंजाब में मौसम का हाल: अप्रैल की गर्मी ने जून जैसा अहसास कराया, पांच दिन और राहत नहीं, बिजली आपूर्ति में कल हो सकता सुधार

Thu, 28 Apr 2022 08:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Apr 2022 08:45 PM IST
सार

अन्य वर्षों की अपेक्षा इस साल का मार्च भी गर्म महीनों में दर्ज किया गया है। इस बार मार्च का अधिकतम तापमान अन्य वर्षों की तुलना में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

विज्ञापन
Maximum temperature crossed 45 degree Celsius in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में अप्रैल की गर्मी ने जून जैसा अहसास करा दिया है। लगातार बढ़ रही गर्मी से अगले पांच दिन तक राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। गुरुवार को राज्य का पटियाला जिला सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी में लोगों को दोपहर में घर में रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लगातार मौसम शुष्क रहने के कारण अगले पांच दिन तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं और हरियाणा में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। 
विज्ञापन


अन्य वर्षों की अपेक्षा इस साल का मार्च भी गर्म महीनों में दर्ज किया गया है। इस बार मार्च का अधिकतम तापमान अन्य वर्षों की तुलना में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अभी हालात सामान्य नहीं होते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख जिलों का तापमान

  • पटियाला   45.9
  • मुक्तसर    44.4
  • अमृतसर   44.0
  • बरनाला    44.0
  • लुधियाना  43.2
  • बठिंडा      43.6


शुक्रवार को बिजली आपूर्ति में हो सकता सुधार
उधर, पंजाब में बिजली की किल्लत से मचा हाहाकार जल्दी ही थमने की उम्मीद जताई गई है। पावरकॉम अपने स्तर पर बिजली के उत्पादन में सुधार लाने के प्रयासों में जुट गया है। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के सीएमडी बलदेव सरां ने कहा है कि तलवंडी थर्मल की 600 मेगावाट की इकाई और रोपड़ थर्मल की 210 मेगावाट इकाई में एक साथ खराबी आने के कारण बिजली की कमी हो गई थी।



सरां ने कहा कि गुरुवार को रोपड़ इकाई से उत्पादन शुरू होने से स्थिति में सुधार हो रहा है। तलवंडी साबो यूनिट में भी शुक्रवार सुबह से काम शुरु हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि गर्म और शुष्क मौसम के कारण, अप्रैल के दौरान पंजाब की औसत बिजली की मांग इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 30-35 प्रतिशत अधिक है और हम इसे पूरा करने पर काम कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed