फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   math mandir, shri radha madhav temple, chandigarh

मठ मंदिर में श्री राधा माधव के विग्रहों का महाभिषेक

Wed, 13 Apr 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 13 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
math mandir, shri radha madhav temple, chandigarh
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ सेक्टर-20 में 46वां धर्म सम्मेलन चल रहा है। - फोटो : amarujala
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ सेक्टर-20 में 46वां धर्म सम्मेलन चल रहा है। मठ मंदिर में बुधवार को पवित्र विग्रहों की 45 साल पहले की गई स्थापना पर इस सम्मेलन 10 अप्रैल को शुभारंभ हुआ जो 16 अप्रैल तक चलेगी। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन के तहत बुधवार को मुख्य कार्यक्रम में भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु और भगवान श्री राधा माधव का महाभिषेक हुआ। 
विज्ञापन


बड़ी संख्या में जुटे भक्तों ने भक्ति भाव से विग्रहों का महाभिषेक कराया। विग्रहों को विशेष रूप से तैयार पंचामृत से अभिषेक कराया। जिसमें गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी व चीनी के मिश्रण का प्रयोग किया गया था। इस दौरान हरिनाम संकीर्तन हरे रामा हरे कृष्णा व हाथी, घोड़ा, पालकी-जय कन्हैया लाल के भजनों पर भक्तजन झूमें।
विज्ञापन


श्री चैतन्य महाप्रभु व भगवान श्री राधा माधव जी विग्रहों को 56 भोग अर्पित किया गया। शाम को धार्मिक प्रवचन हुए। जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 16 अप्रैल को भक्तों के नृत्य, संकीर्तन तथा बैंड पार्टी के साथ भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु व श्री राधा-माधव विशाल रथ पर सवार होकर नगर के भ्रमण पर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed