फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Married in another religion after hiding her religion, cheated husband of Rs 30 lakhs

Chandigarh News: अपना धर्म छिपाकर दूसरे धर्म में की शादी, पति से ठगे 30 लाख

Wed, 27 Mar 2024 06:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Mar 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
Married in another religion after hiding her religion, cheated husband of Rs 30 lakhs
जाल में फंसाकर लोगों से रुपये ऐंठने का आरोप, पहचान छुपाकर बैंक में खुलवाए खाते पीडि़त पति की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना में मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एक महिला ने षड्यंत्र के तहत अपना मुस्लिम धर्म छिपाकर धोखाधड़ी की नीयत से हिंदू धर्म के तहत पंचकूला निवासी एक व्यक्ति से शादी की। महिला ने जाली दस्तावेज तैयार करके अपनी पहचान छुपाकर बैंक में खाते खुलवाए हैं। महिला ने धोखाधड़ी की नीयत से दबाव बनाकर पीडि़त से 30 लाख रुपये ठग लिए। पीडि़त ने आरोप लगाया है कि आरोपी महिला हिंदू धर्म लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने के बाद झूठे आपराधिक मुकदमों में फंसाकर पैसे ऐंठती है। पीडि़त की शिकयात पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीडि़त ने दी शिकायत में बताया कि वे पंचकूला में रहते हैं और मूलरूप से हरिद्वार उत्तराखंड के रहने वाले है। वर्ष 2016 में अपने पैतृक घर हरिद्वार बस से जा रहे थे। इसी बस में अंबाला से एक महिला चढ़ी और उसके बगल में बैठ गई। महिला ने अपनी पहचान हिंदू के रूप में दी। इसके बाद महिला ने व्यक्ति का मोबाइल नंबर ले लिया और बात करने लगी और दोनों के बीच दोस्ती हो गई।
कुछ समय बाद व्यक्ति से शादी की इच्छा जाहिर की

कुछ समय बाद महिला ने व्यक्ति से शादी करने में इच्छा जाहिर की। लेकिन पीडि़त व्यक्ति ने शादी से इन्कार कर दिया। लेकिन महिला तरह तरह के बहाने बनाकर शादी करने के लिए कहती रही। महिला ने पीडि़त को बताया कि उसने जेबीटी किया है और स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह सरकारी स्कूल में पढ़ा रही है। महिला ने पीडि़त को अपने जाल में फंसा कर 2019 में शादी कर ली। दोनों पंचकूला में रहने लगे। महिला ने अपने पति को बताया कि वह गर्भवती है, लेकिन बच्चा नहीं करना चाहती और उसने गर्भपात करवा लिया।
विज्ञापन


महिला के कोरोना काल में स्थानीय पुलिस से थे अच्छे संबंध

कोरोना काल के समय पीडि़त की पत्नी ने स्थानीय पुलिस के साथ अच्छे संबंध बना लिए, जिसमें दुर्गा शक्ति में कार्यरत महिला पुलिस कर्मचारी थी। 2021 में महिला के भाई बहन घर आने जाने लगे। जून 2022 में महिला ने अमरावती चौकी पिंजौर में शिकायतकर्ता के बड़े भाई और भाभी के खिलाफ एक झूठी शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत वापस लेने की एवज में महिला ने पीडि़त के पिता से 3 लाख रुपये लिए। पीडि़त कुछ समय के लिए अपने पिता के पास हरिद्वार गया था। उसी दौरान महिला ने पीडि़त को फोन कर बताया कि स्थानीय पुलिस के एक एएसआई ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसे वह पिछले कुछ समय से जानती थी। पीडि़त तुरंत वापस आया और एएसआई के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया, जो अभी कोर्ट में विचाराधीन है। पीडि़त ने दी शिकायत में बताया कि मामले की जांच कर रही सब इंस्पेक्टर का महिला से काफी मेल जोल हो गया। वह उसके घर आने जाने लगी। सब इंस्पेक्टर ने एएसआई की जमानत रद्द कारवाने के नाम पर पीडि़त से 2 लाख रुपये की मांग की। उस समय पीडि़त ने 50 हजार रुपये नकद उसे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया से खुली पोल

पीडि़त ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर महिला की बहन व रिश्तेदारों की आईडी देखी। उनका पहनावा मुस्लिम धर्म का था। जिसके बाद पीडि़त को शक हुआ। पीडि़त ने महिला के भाई को फोन किया और उसने अपना असली नाम मुस्लिम धर्म का बताया और उसने बताया कि उसकी बहन भी मुस्लिम है। उसने बताया यह भी बताया कि उसकी बहन पढ़ी लिखी नहीं है। यह सुनते ही पीडि़त के होश उड़ गए। उसने महिला की जानकारी जुटानी शुरू की।


पहला पति कर चुका है आत्महत्या

पीड़ित के मुताबिक महिला ने 2009 में हिंदू धर्म के व्यक्ति से शादी की थी। महिला ने उस व्यक्ति के खिलाफ भी जिला यमुनानगर में झूठा मामला दर्ज करवाया था। महिला के पहले पति ने परेशान होकर 7 फरवरी 2016 में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पीडि़त को पता चला कि यमुनानगर निवासी एक व्यक्ति के साथ उसकी पत्नी के संबंध थे और उससे पैसे ऐंठने के लिए उस पर सहारनपुर उत्तर प्रदेश पुलिस में केस दर्ज करवाया था। पीडि़त ने दी शिकायत में बताया कि महिला उस पर अतिरिक्त प्रभाव व अतिरिक्त दबाव बनाने के लिए स्थानीय पुलिस में अपने जानकार लोगों को घर बुलाती थीं। जांच के दौरान पीडि़त को पता चला कि उसकी पत्नी के पास तीन जाली वोटर कार्ड, पैन कार्ड व आधार कार्ड भी बनवाया हुआ है। महिला ने पीडि़त के हरिद्वार स्थित पहली मंजिल पर कब्जा किया हुआ है। पीडि़त व उसके परिजनों के खिलाफ हरिद्वार में भी केस दर्ज करवा रखा है। दहेज सहित कई झूठे इल्जाम लगाकर पंचकूला महिला थाना सेक्टर-5 में भी आरोपी ने शिकायत दी थी। पीड़ित शिकायत में बताया कि महिला ने मुस्लिम धर्म को छुपाते हुए धोखाधड़ी की नियत से उससे शादी की और 30 लाख रुपये हड़प लिए।

कोट

व्यक्ति की शिकायत पर पहले एसीपी ने जांच की है। उसके बाद मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच अभी चल रही है।

-रूपेश चौधरी, एसएचओ सेक्टर-5 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed