फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Senior leaders files Nomination for Punjab Assembly polls 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव: सीएम चन्नी, प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल ने भरा नामांकन, बेटी के साथ पहुंचे कैप्टन अमरिंदर

Mon, 31 Jan 2022 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 31 Jan 2022 12:48 PM IST
सार

पंजाब में नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 1 फरवरी 2022 है। नामांकन पत्रों की पड़ताल 2 फरवरी को होगी। नामांकन 4 फरवरी तक वापस लिए जा सकेंगे।

विज्ञापन
Many Senior leaders files Nomination for Punjab Assembly polls 2022
नामांकन भरने पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरे जा रहे हैं। एक फरवरी नामांकन भरने का अंतिम दिन है। इससे पहले सोमवार को कई दिग्गजों ने नामाकंन दाखिल किए। सीएम चरणजीत चन्नी ने सोमवार को भदौड़ से नामांकन भरा। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला शहरी से अपना नामांकन दाखिल किया। वे अपनी बेटी जयइंद्र कौर और मेयर बिट्टू के साथ नामांकन भरने पहुंचे।

विज्ञापन

प्रकाश सिंह बादल ने लंबी से भरा नामांकन 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को लंबी से शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रत्याशी के तौर पर नामजदगी पत्र दाखिल किए। उनके कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर सुखबीर बादल नामांकन भरेंगे। इस दौरान बड़े बादल ने कहा कि वह अनेकों बार इस प्रक्रिया में से गुजरे हैं और उनके लिए यह कोई नई बात नहीं। उन्होंने कहा कि उन का अपने किसी विरोधी के साथ कोई मुकाबला नहीं और वह बड़े मार्जिन के साथ चुनाव जीतेंगे। 94 साल 2 महीने और 23 दिनों की उम्र के बादल छठी बार लंबी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक 11 बार विधायक रहे बादल 1बार मलोट, पांच बार गिद्दड़बाहा और पांच बार लंबी से विधायक रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने जलालाबाद से परचा दाखिल किया। लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल के महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने नामांकन पत्र भरा। आम आदमी पार्टी के कुंवर विजय प्रताप ने अमृतसर उत्तरी के लिए नॉमिनेशन भरा। लुधियाना में आम आदमी पार्टी से गुरप्रीत सिंह गोगी अपना नामांकन पत्र भरने स्कूटर से पहुंचे। पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने लहरागागा हलके से अपना नॉमिनेशन फाइल किया। लुधियाना से कांग्रेसी उम्मीदवार विक्रम सिंह बाजवा ने नामांकन भरा।  

अब तक राज्य में दाखिल हुए नामांकन की कुल संख्या 619 हो गई है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस. करुणा राजू ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 1 फरवरी 2022 है। नामांकन पत्रों की पड़ताल 2 फरवरी को होगी। नामांकन 4 फरवरी तक वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 20 फरवरी सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed