पंजाब में पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू, कई की मौत, आपको भी दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी स्वाइन फ्लू तेजी से पैर पसार रहा है। पंजाब के बरनाला में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं शनिवार सुबह अबोहर के गोबिंद नगरी निवासी एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। इससे पहले भी अबोहर में स्वाइन फ्लू से दो लोगों की मौत हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार गोबिंद नगरी निवासी करीब 38 वर्षीय संजय कुमार को कुछ दिन पहले ही बुखार हुआ और लगातार कई दिनों तक जब बुखार नहीं उतरा तो उन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन कोई आराम न मिलने पर उसे मेदांता अस्पताल श्रीगंगानगर में दाखिल कराया गया। जहां उसे स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। लेकिन स्थिति में कोई सुधार न होते देख उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया। हालांकि शनिवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
बता दें कि शनिवार से एक सप्ताह पूर्व ही गांव कंधवाला अमरकोट निवासी करीब 36 वर्षीय मनफूल राम की भी स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की पहले भी मौत हो चुकी है। इस बारे में सरकारी अस्पताल की एसएमओ डॉ. अमिता चौधरी ने बताया कि सरकारी अस्पताल से अब तक स्वाइन फ्लू से पीड़ित दो लोगों को रेफर किया जा चुका है, जिनमें से दोनों की मौत हो गई।
बरनाला में स्वाइन फ्लू से अब तक चार मौतें
बरनाला में स्वाइन फ्लू से अब तक 3 महिला व एक पुरुष की मौत हो चुकी है। पहली मौत गांव गहिल के नौजवान मंदिर सिंह की हुई। इसके बाद हंडिआया के वार्ड नंबर 9 में जसवंत कौर स्वाइन फ्लू का शिकार बनीं। गांव धनेर की बलवंत कौर और राही बस्ती में एक महिला की स्वाइन फलू से मौत हो चुकी है।
सिविल अस्पताल के डॉ. एसएमओ जसवीर औलख व मनप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि स्वाइन फ्लू में बुखार, तेज ठंड लगना, गला खराब हो जाना, मांसपेशियों में दर्द होना, तेज सिरदर्द होना, खांसी आना, कमजोरी महसूस करना आदि लक्षण होते हैं। खांसते व झींकते समय मुंह पर रुमाल रखे। हाथों को साबुन से धोएं। हाथ मिलाने से बचें।