फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many other leaders including Jaswinder Singh Dhaliwal join BJP in Chandigarh

Punjab assembly elections: पंजाब सीएम चन्नी के चचेरे भाई भाजपा में शामिल, कई और नेताओं ने ली सदस्यता

Wed, 12 Jan 2022 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Jan 2022 12:28 AM IST
सार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कई अन्य दलों के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामना शुरू कर दिया है। मंगलवार को नई दिल्ली व चंडीगढ़ में कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। इनमें एक नाम पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के चचेरे भाई का है। 

विज्ञापन
Many other leaders including Jaswinder Singh Dhaliwal join BJP in Chandigarh
कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के बाद मंगलवार को चंडीगढ़ में कई बड़े राजनीतिक चेहरे भाजपा में शामिल हुए। इसमें मोहाली के रहने बाले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के चचेरे भाई जसविंदर सिंह धालीवाल सहित कई और बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन


पंजाब भाजपा के महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया के भाजपा में शामिल होने वालों में पूर्व ओएसडी मुख्यमंत्री पंजाब लखविंदर कौर गरचा (मोहाली), यूथ कांग्रेस के हलका शुतराना के उपाध्यक्ष व कांग्रेस कमेटी समाना के उपाध्यक्ष बेअंत सिंह, सरहदी वेलफेयर एवं डेवलपमेंट सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष कप्तान अमनदीप सिंह (गुरदासपुर), रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल गुरप्रकाश सिंह विर्क (मोहाली), ज्वाइंट सचिव पंजाब अकाली दल व सीनियर उपाध्यक्ष पंजाब राय सिख (एससी) सुधार सभा के पूरण चंद (फाजिल्का) ने भाजपा का दामन थामा। 
विज्ञापन


श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व पीए एवं सिख स्टूडेंट फेडरेशन के पूर्व सीनियर उपाध्यक्ष इकबाल सिंह तुंग, मुख्यमंत्री चन्नी के चचेरे भाई जसविंदर सिंह धालीवाल (मोहाली), किसान यूनियन कादियां ग्रुप जिला मोगा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं जिला प्रबंधक किसान विंग शिरोमणि अकाली दल के रणवीर सिंह रानिया (मोगा), बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चौधरी अर्जुन सिंह कंसल (मोहाली), डाइरेक्टर पंजाब मंडी बोर्ड एवं ऑल इंडिया जाट महासभा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर सिंह बधेरी (मोहाली) सहित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व अन्य संगठनों के 68 नेता अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गुप्ता ने सभी का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि इन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और यह सभी पार्टी की विचारधारा व केंद्र सरकार की जन-हितैषी नीतियों को अपने-अपने इलाके की जनता तक पहुंचाकर विधानसभा चुनाव में अपने हलके के भाजपा उम्मीदवार की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे।

कांग्रेस के पूर्व विधायक अरविंद खन्ना, अकाली नेता गोशा ने ली भाजपा की सदस्यता
इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में संगरूर, लुधियाना के कई बड़े राजनीतिक चेहरों ने भाजपा की सदस्यता ली। इनमें कांग्रेस के पूर्व विधायक अरविंद खन्ना, लुधियाना से यूथ अकाली नेता गुरदीप गोशा प्रमुख रूप से शामिल हैं। पंजाब में भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इनका पार्टी में स्वागत किया।

गजेंद्र शेखावत ने कहा कि पंजाब चुनाव में भाजपा मजबूत आधार के साथ उतरेगी। अभी तो यह शुरुआत है भाजपा में शामिल होने वाले लोगों की सूची काफी लंबी है। उन्होंने दावा किया कि कई बोर्ड चेयरमैन और पूर्व विधायक भाजपा में जल्द शामिल होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में भाजपा के मेयर बनने का असर पंजाब के विधानसभा चुनाव में भी नजर आएगा। 


भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक अरविंद खन्ना कैप्टन के करीबी रहे हैं। वह संगरूर से कांग्रेस की टिकट पर दो बार विधायक रह चुके हैं। कंवरवीर टोहड़ा के नाना गुरचरन सिंह टोहड़ा का पंजाब में अच्छा सियासी आधार है। गुरदीप सिंह गोशा अकाली दल के यूथ विंग के प्रधान रहे हैं। वह शिअद नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के काफी करीबी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed