{"_id":"e9517b0b3f4c22d8419941c69f8205a6","slug":"many-kind-of-facilites-on-mohali-airport-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये सुविधाएं मिलेंगी मोहाली एयरपोर्ट रोड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये सुविधाएं मिलेंगी मोहाली एयरपोर्ट रोड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 04 Jun 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गमाडा ने एयरपोर्ट रोड पर महानगरों की तर्ज पर मार्केट बसाने के प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। एक साथ तीन सेक्टरों में मार्केट बनाई जा रही हैं। पहले चरण में पार्किंग एरिया विकसित जा रहा है। मार्केट बनने से जहां नए सेक्टरों के लोगों को सालों बाद घर के पास ही सुविधा मिलेगी। उन्हें छोटे से छोटा सामान लेने के लिए साथ लगते गांवों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गमाडा ने सेक्टर-78, 79 और 80 में एयरपोर्ट रोड के साथ लगती खाली जमीन पर मार्केट बनाने का फैसला किया है। जमीन की निशानदेही एवं ले-आउट पहले तैयार किया जा चुका है। गमाडा मास्टर प्लान में इसे कॉमर्शियल एरिया घोषित कर चुका है। मार्केट के बैक साइड में रिहायशी एरिया रहेगा।
विज्ञापन
गमाडा ने प्राइवेट कंपनी को इस एरिया को समतल कर पार्किंग बनाने का काम सौंपा है। कंपनी ने सेक्टर-80 और 79 में पार्किंग के लिए करीब तीन लॉट तैयार भी कर लिए हैं। अन्य हिस्सों में काम तेजी से चल रहा है। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि इस महीने तक प्रोजेक्ट पर काम पूरा कर लिया जाएगा। अन्य सिविल एवं इलेक्ट्रॉनिक तथा अन्य काम पूरे काम किए जाएंगे।
विज्ञापन
शॉपिंग मॉल्स एवं शोरूम होंगे मार्केट की शान
गमाडा द्वारा यह मार्केट फ्यूचर के मार्केट के रूप में बसाई जा रही है। रोड नेटवर्क से लेकर अन्य सुविधाएं आने वाले 50 सालों को ध्यान में रखकर विकसित की जा रही हैं। यहां शॉपिंग माल्स, शोरूम, एससीएफ एवं इंस्टीटयूशनल साइट्स काटने की तैयारी है। लोगों को अपने वाहनों में पेट्रोल एवं डीजल आदि भरवाने में समस्या न आए, इसके लिए एक पेट्रोल पंप भी खोला गया है।
जुलाई में शुरू होगा एयरपोर्ट रोड
गमाडा अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट रोड का काम विभिन्न चरणों में चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई तक सड़क का काम पूरा हो जाएगा। हालांकि रास्ते में आ रहे कुछ पुलों के काम में देरी हो सकती है। हालांकि बाकी सड़क पर आवाजाही शुरू हो जाएगी। यह रोड शहर में रिंग रोड के रूप में इस्तेमाल होगी। रोड के शुरू होने से सारा ट्रैफिक शहर के बाहरी हिस्से से गुजरेगा। सड़क हादसों पर रोक लगेगी।
एयरोसिटी और आईटी सिटी भी रहेगी पास
एयरपोर्ट रोड पर गमाडा ने अपने दो नामी प्रोजेक्ट बसाने जा रहा है। इनमें आईटी सिटी एवं एयरोसिटी शामिल है। एयरोसिटी में विकास कार्य पूरे तेजी से चल रहे हैं। आईटी सिटी में जुलाई से काम शुरू होगा। दिसंबर 2015 तक प्रोजेक्ट पूरी तरह तैयार हो जाएगा।