फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many Challenges ahead New Governor of Haryana Bandaru Dattatreya

हरियाणा: नए राज्यपाल के सामने कई चुनौतियां, किसान आंदोलन के बीच सभी पक्षों से बिठाना पड़ेगा सामंजस्य

Wed, 14 Jul 2021 10:04 AM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 14 Jul 2021 10:04 AM IST
सार

बंडारू दत्तात्रेय भाजपा के खांटी नेता के रूप में जाने जाते हैं। ऐसे में किसानों और भाजपा नेताओं के बीच हरियाणा में बने टकराव के हालात को खत्म कराने के लिए उनसे सांविधानिक रास्ता निकालने की उम्मीदें हैं। 15 जुलाई को शपथ ग्रहण के बाद दत्तात्रेय को पक्षपात के दाग धोने का काम भी करना होगा। 

विज्ञापन
Many Challenges ahead New Governor of Haryana Bandaru Dattatreya
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के नए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की नियुक्ति बेहद अहम समय में हुई है। प्रदेश लंबे समय से किसान आंदोलन से जूझ रहा है। किसानों और गठबंधन सरकार के बीच टकराव चरम पर है। एसवाईएल, नशाखोरी, नशा तस्करी, बढ़ते अपराध और विपक्ष के पक्षपात के आरोप उनके सामने बड़ी चुनौती हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल बदलने के साथ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के अलावा इनेलो को भी उम्मीद जगी होगी कि उनका पक्ष अच्छे से सुना जाएगा। हिमाचल प्रदेश शांत राज्य है, उसकी तुलना में दत्तात्रेय के सामने हरियाणा में अनेक चुनौतियां हैं। एक तरफ गठबंधन सरकार की गांठ और मजबूत करनी है तो दूसरी तरफ विपक्ष की उम्मीदों पर भी खरा उतरना है। पूर्व राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य पर विपक्ष, राजनीतिक और सामाजिक संगठन पक्षपात के आरोप लगाते रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को किसान आंदोलन के मुद्दे पर मिलने का समय न देने से आरोपों को और बल मिला। 
विज्ञापन



15 जुलाई को शपथ ग्रहण के बाद दत्तात्रेय को पक्षपात के दाग धोने का काम भी करना होगा। बंडारू राज्यपाल बनने से पहले बेबाक और भाजपा के खांटी नेता के रूप में जाने जाते रहे हैं। ऐसे में किसानों और भाजपा नेताओं के बीच हरियाणा में बने टकराव के हालात को खत्म कराने के लिए उनसे सांविधानिक रास्ता निकालने की उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसवाईएल का मुद्दा भी हर चुनाव में गरमाता है। पंजाब में अगले साल चुनाव हैं, ऐसे में यह फिर उछलेगा। हरियाणा अपने हिस्से के पानी को लेकर लगातार दबाव बनाए हुए है। इसमें राज्यपाल की भूमिका किस तरह की रहेगी, इस पर नजरें टिकी रहेंगी। प्रदेश में नशाखोरी, नशा तस्करी के साथ बढ़ते अपराध को काबू कराना भी चुनौतीपूर्ण है। अंतरराज्यीय मुद्दों पर स्पष्ट रुख के साथ वह अपनी बात रखते रहे हैं, इसलिए पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के विवादास्पद मुद्दों को सुलझाने में उनकी भूमिका अहम रहने वाली है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए रेडक्रास व अन्य संस्थाओं को सक्रिय करने के लिए राज्यपाल की तरफ से उठाए जाने वाले कदमों पर भी सबकी निगाहें रहेंगी।


त्रिपुरा से हो गया हरियाणा का खास नाता
त्रिपुरा के साथ हरियाणा का अब खास नाता हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चौधरी सुलतान सिंह त्रिपुरा के राज्यपाल रह चुके हैं। उनके बाद हरियाणा के तत्कालीन राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को कार्यकाल पूरा होने से पहले ही बदलकर त्रिपुरा भेजा गया। उनके बाद अब निवर्तमान राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य भी कार्यकाल पूरा होने से पहले ही त्रिपुरा भेज दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed