फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   manohar lal khattar said unemployed Start doing private job

सरकार की बाट न देखें युवा, फौरन प्राइवेट नौकरी पकड़ लें बेरोजगार : सीएम मनोहर खट्टर

Sun, 12 Aug 2018 10:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
manohar lal khattar said unemployed Start doing private job
मनोहर लाल खट्टर

सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने साफ कह दिया है कि युवा केवल नौकरी की बाट न देखे, बल्कि वह प्राइवेट नौकरी पकड़ लें। सीएम ने कहा कि हर साल दो लाख युवा रोजगार के लिए तैयार हो रहे हैं, जबकि सरकार के पास हर साल केवल 15 हजार नौकरियां है। ऐसे में हर किसी को सरकारी नौकरी देना किसी भी तरह से संभव नहीं है। इसलिए युवा प्राइवेट नौकरी करना शुरू करें और सरकारी नौकरी में भर्ती निकलने पर उसमें भी हाथ आजमाए। सीएम मनोहर लाल खट्टर रविवार को गोहाना में किसान धन्यवाद रैली में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किसान धन्यवाद रैली में किसानों के लिए अभी तक की सरकार की योजनाओं व सरकार की ओर से जारी बजट से लेकर अन्य बातों को बताया। किसानों पर बोलते हुए ही सीएम ने युवाओं की नौकरी को लेकर बोलना शुरू कर दिया, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया कि प्रदेश के हर युवा को सरकार नौकरी नहीं दे सकती है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि युवाओं को प्राइवेट नौकरी की ओर रुख करना चाहिए। क्योंकि सरकारी नौकरी करने वाले भी उसे छोड़कर प्राइवेट में जा रहे है, जिसका सबसे बड़ा कारण है कि प्राइवेट नौकरी में सरकारी के मुकाबले ज्यादा पैसा है। 
विज्ञापन


इस समय हर कोई पैसे के लिए नौकरी कर रहा है और उसे जहां ज्यादा पैसे मिलेंगे, वह वहां नौकरी करेगा। सीएम ने कहा कि सरकार जल्द ही ग्रुप डी की 30 हजार पदों पर भर्तियां की जाएगी। जिनमें पारदर्शिता के आधार पर भर्ती होगी। पहले भी सरकार 28 हजार से ज्यादा नौकरी पारदर्शिता के आधार पर दे चुकी है। जबकि पिछली सरकारों में युवा अपनी मां के आभूषण व पिता की जमीन बेचकर नौकरी में आने की बात कहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के साथ अन्य लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी 
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई को खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लाभ के फार्मूले के साथ घोषित करके एक पंथ से कई काज साधे हैं और उन्होंने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के अपने लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है।


उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकार किसानों को लगातार लाभ पहुंचा रही है और यही कारण है कि इस रैली के अलावा पिछली सभी रैलियों में भारी संख्या में किसान पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ेगी तो अन्य लोगों की आय भी बढ़ जाएगी। जब किसानों के पास रुपया आएगा तो वह बाजार की ओर रुख करेगा और उसका असर हर किसी की आय पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा का निर्यात उत्तर प्रदेश से भी आगे है, अगर जनसंख्या की दृष्टि से निर्यात को देखा जाए तो गुजरात व महाराष्ट्र के बाद हरियाणा तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed