{"_id":"582b0d264f1c1bd53b8fea77","slug":"manmeet-s-memory-will-be-dedicated-to-the-village-alisher-majithia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमीत की याद को समर्पित किया जाएगा गांव अलीशेर : मजीठिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमीत की याद को समर्पित किया जाएगा गांव अलीशेर : मजीठिया
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 15 Nov 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के संगरूर में मनमीत अलीशेर का अंतिम संस्कार
कैबिनट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा यकीनी बनाने को प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही केंद्र सरकार को एक विशेष सेल का गठन करने की तजवीज भेजी जाएगी।
मजीठिया गांव अलीशेर में पिछले दिनों आस्ट्रेलिया में नसली हिंसा का शिकार हुए मनमीत अलीशेर के श्रद्धाजंलि समारोह में पहुंचे हुए थे।उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजी रोटी के लिए विदेशों में जाने वाले भारतीयों के लिए स्व. मनमीत अलीशेर की कुर्बानी एक दिन जरूर रंग लाएगी।
मनमीत अलीशेर के बिछडने का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है और वह अपनी विशेष जगह बनाकर सभी के मन में अमिट छाप छोड़ गया है।
वित मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने श्रद्धाजंलि भेंट करते कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्व. मनमीत की याद में गांव अलीशेर में खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि सुनाम-जाखल रोड को गांव अलीशेर तक चौड़ा करके स्व.मनमीत के नाम पर बनाया जाएगा।