फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manish Sisodia of AAP about Iraq Crisis and Punjab

'इराक से भी बदतर है पंजाब की हालत'

Sat, 21 Jun 2014 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Sat, 21 Jun 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
Manish Sisodia of AAP about Iraq Crisis and Punjab

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता मनीष सिसौदिया ने कहा कि राज्य की शिअद भाजपा सरकार ने पंजाब की हालत को इराक जैसे देश से भी बदतर बना दिया है।

विज्ञापन


इसी वजह से पंजाबी अपनी जान हथेली पर रखकर सिर्फ मजदूरी करने के लिए इराक जाने को मजबूर हैं। ऐसे हालात के बावजूद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तरफ से पंजाब को कैलिफोर्निया बनाने के खोखले दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सिसौदिया शुक्रवार को फरीदकोट के चांद पैलेस में पार्टी वर्करों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

युवकों की रिहाई को करेंगे हर संभव सहयोग

Manish Sisodia of AAP about Iraq Crisis and Punjab

सिसौदिया ने कहा कि इराक में पंजाबी युवकों के अपहरण की घटना से सभी चिंतित हैं और उनकी सकुशल रिहाई के लिए हर तरह के सहयोग को तैयार हैं। उनकी पार्टी इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं करना चाहती लेकिन पंजाब के सीएम को इस जमीनी हकीकत का अहसास होना चाहिए कि उनके प्रदेश में मजदूरों को भी रोजगार नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग नशा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से लेकर वंशवाद की राजनीति से बुरी तरह आहत हैं। इनमें से ड्रग ही सबसे बड़ा मुद्दा है जिसने परिवार के परिवार उजाड़ कर रख दिए हैं। उनकी पार्टी ने नशे के खिलाफ योजना बनाकर लोगों को जागरूक करने और पंजाब के ड्रग माफिया को बेनकाब करने का फैसला किया है।

लोकहित के मुद्दों पर लड़ेगी 'आप'

Manish Sisodia of AAP about Iraq Crisis and Punjab

सिसौदिया ने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव लड़कर राज्य में सरकार बनाना ही नहीं है बल्कि उनकी पार्टी बूथ स्तर की कमेटियों के माध्यम से आम लोगों को उनके अधिकारों के प्रति लगातार सचेत करती रहेगी और लोकहित के मुद्दों पर जंग लड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपना संगठनात्मक ढांचा तैयार करने के लिए पंजाब से शुरुआत की है और अगले दो माह के भीतर बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कमेटियों का गठन कर दिया जाएगा।

इस मौके पर दिल्ली से पहुंचे सीनियर नेता जरनैल सिंह, राघव चड्डा, फरीदकोट से आप सांसद प्रो. साधू सिंह, कुलतार सिंह संधवां, डॉ. सुरिंदर द्विवेदी, चरनजीत सिंह, गुरदित्त सिंह सेखों, डॉ. जीवनजोत कौर और बलदेव सिंह जैतो हाजिर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed