फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manimajra Police arrested two people in case of Prostitution in hotel

Chandigarh: किशनगढ़ के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने फर्जी ग्राहक बन दो को धरा

Wed, 17 Apr 2024 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 17 Apr 2024 11:24 AM IST
सार

गांव किशनगढ़ के जिस होटल में देह व्यापार हो रहा था, उस होटल की इमारत भाजपा के नेता की है। हालांकि उन्होंने यह इमारत लीज पर दे रखी है।

विज्ञापन
Manimajra Police arrested two people in case of Prostitution in hotel
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

मनीमाजरा के गांव किशनगढ़ स्थित होटल पाम में छापामारी करके पुलिस ने वहां चल रहे देह व्यापार भंडाफोड़ किया है। पुलिस जब छापा मारने पहुंची तो पता चला कि देह व्यापार के साथ दूसरे कमरे में जुआ भी चल रहा था। पुलिस ने नौ लोगों को जुआ खेलते हुए भी दबोचा। जिस इमारत में यह देह व्यापार और जुआ चल रहा था वो भाजपा के एक नेता की है। हालांकि उन्होंने कई साल से इसे लीज पर आरोपी को दिया हुआ था।
विज्ञापन


देह व्यापार के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इनमें उतर प्रदेश के जिला गोंडा में आने वाले ग्राम-पंचुरखी, थाना खरगूपुर, निवासी विवेक मिश्रा है जो होटल का मैनेजर था। जबकि दूसरा आरोपी भी उतर प्रदेश के जिला बहराईच में आने वाले गांव मायला सरिया का रहने वाला सत प्रकाश है। वह होटल का केयर टेकर है। इस दौरान होटल का मालिक अनिल कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस पकड़े गए दो आरोपियों को कोट में पेश किया था, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। जबकि इस छापामारी के दौरान मिली लड़की का जज के सामने बयान करके उसे रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी ग्राहक बनाकर होटल पहुंची थी पुलिस
इस मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक बनाकर नकदी के साथ होटल पाम भेजा। अंदर जाने के बाद कुछ समय बाद एक लड़की को देह व्यापार के लिए फर्जी ग्राहक को उपलब्ध कराया गया था। पुष्टि के बाद डीएसपी पी. अभिनंदन ने आईटी पार्क थाना प्रभारी जसपाल सिंह और अन्य पुलिस स्टॉफ ने होटल में छापेमारी की। जांच में पुलिस ने पाया कि इस काम में होटल मालिक अनिल कुमार, होटल मैनेजर विवेक मिश्रा और केयर टेकर सत प्रकाश शामिल थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


होटल में नौ लोगों को जुआ खेलते हुए भी दबोचा
होटल में चल रही कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक कमरे में शोर शराबा सुनाई दिया। जांच में पता चला कि अंदर बहुत से लोग जुआ खेल रहे है। पुलिस को देखकर सब भागने लगे, लेकिन पुलिस की टीम ने उनको पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ करके उनके खिलाफ जुआ खेलने का मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपियों में हल्लोमाजरा के रहने वाले अरुण, बापूधाम का रहने वाला पवन कुमार, न्यू इंदिरा कॉलोनी का रहने वाला दिनेश कुमार, और शमशेरा, नया गांव का रहने वाला करण, मनीमाजरा समाधि गेट का रहने वाला दीपक, बापूधाम सेक्टर-26 का मनजोती, मौली जागरां का रहने वाला राजू और हरद्वारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से हजारों रुपये भी बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed