फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man throws two wheelers down in jhajjar of haryana, police case filed

झज्जरः ड्राइवर को कार गाड़ी निकालने के लिए रास्ता नहीं मिला, तो उसने फेंक-फेंक कर मारे टू-व्हीलर

Wed, 03 Jul 2019 02:50 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 03 Jul 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Man throws two wheelers down in jhajjar of haryana, police case filed
फाइल फोटो
एक वाहन चालक को जब अपनी गली में घुसने का रास्ता नहीं मिला तो उसने गली में ही खड़े करीब आधा दर्जन टू-व्हीलर सड़कों पर गिरा दिए। घटना हरियाणा के झज्जर में बैंक रोड पर स्थित आईडीबीआई बैंक के पास की है। पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


बता दें कि इस रास्ते पर कई कोचिंग सेंटर हैं। सरकारी भर्तियों को लेकर टेस्ट की तैयारियों के चलते इन कोचिंग सेंटरों पर पढ़ने वालों की भीड़ लगी रहती है। यहां पढ़ने वाले बच्चे अपनी स्कूटी या फिर बाइक पर सवार होकर आते हैं। जब कुछ बच्चों को अपने टू-व्हीलर खड़े करने की जगह नहीं मिली तो उन्होंने कोचिंग सेंटर के साथ लगती गली में अपने वाहन खड़े कर दिए।
विज्ञापन


इसी दौरान इसी गली में रहने वाले एक व्यक्ति अपनी कार लेकर आया, लेकिन गली में जाने के लिए उसे रास्ता नहीं मिला तो आवेश में आकर उसने सभी टू-व्हीलरों को दनादन गली में ही गिरा दिया। यह पूरी घटना एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन टू-व्हीलरों को व्यक्ति ने गिराया था, उनमें एक महिला की स्कूटी भी थी। इसी महिला द्वारा उक्त व्यक्ति के खिलाफ झज्जर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है।


झज्जर के आईडीबीआई बैंक के पास आधा दर्जन टू-व्हीलरों को एक व्यक्ति द्वारा आवेश में गिरा देने का मामला आया है। शिकायत एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई है। मामला दर्ज किया जा चुका है और इसकी जांच की जा रही है।
- प्रवीण यादव, झज्जर सिटी थाना प्रभारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed