{"_id":"5dee75958ebc3e87ee3ba7d1","slug":"man-swallowed-up-poisonous-thing-admitted-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपतः जहरीला पदार्थ खाकर ससुराल पहुंचा लापता व्यक्ति, बोला- बच्चों को नहर में फेंक दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपतः जहरीला पदार्थ खाकर ससुराल पहुंचा लापता व्यक्ति, बोला- बच्चों को नहर में फेंक दिया
Mon, 09 Dec 2019 10:27 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत के गांव सलीमसर माजरा स्थित अपनी ससुराल एक व्यक्ति जहरीला पदार्थ खाकर पहुंच गया। व्यक्ति कई दिन पहले अपने बच्चों के साथ लापता हो गया था, जिस पर परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाकर रखने का मुकदमा भी दर्ज कराया था। व्यक्ति को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
व्यक्ति ने अपने बच्चों को नहर में फेंकने की बात कही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी व्यक्ति बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। विदित रहे कि गांव थरिया निवासी मुस्ताक 23 नंवबर से अपने 10 वर्षीय बेटे साहिल, नौ वर्षीय बेटी साइना और ढाई वर्षीय बेटी सोहानी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।
विज्ञापन
परिजनों को मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने इस संबंध में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस बच्चों और व्यक्ति का पता नहीं लगा पाई। सोमवार को सुबह मुस्ताक जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी ससुराल गांव सलीमसर माजरा पहुंचा गया। अपने रिश्तेदारों को जहर खाने और बच्चों को झुंडपुर के पास नहर में फेंकने की बात कहने लगा।
विज्ञापन
रिश्तेदारों ने उसे सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में आने पर रिश्तेदारों और परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को चिकित्सक ने महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने युवक के बयान दर्ज करने का प्रयास किया लेकिन चिकित्सक ने उसे बयान देने के काबिल नहीं बताया।
बच्चों की तलाश की जा रही है
वहीं पुलिस का कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों में अपने बच्चों सहित लापता व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। खानुपर में उसका उपचार चल रहा हैं। बच्चों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। व्यक्ति के बयान दर्ज बच्चों के बारे में पूछताछ की जाएगी।