फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man of punjab will not support MODI: captain amrinder

पंजाब में नहीं मिलेगा मोदी को समर्थन: कैप्टन

Mon, 21 Apr 2014 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 21 Apr 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
man of punjab will not support MODI: captain amrinder

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी लोगों को बांटने वाली शख्सियत रखते हैं।

विज्ञापन


पंजाब के लोग व खासकर अमृतसर के लोग इस सोच का कभी समर्थन नहीं करेंगे। मोदी के 25 अप्रैल के प्रस्तावित अमृतसर दौरे पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कैप्टन ने कहा कि मोदी जेटली के लिए प्रचार करने वाले पहले व्यक्ति नहीं हैं और न ही वह आखिरी होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी के अलावा जेटली के लिए और लोग भी ग्लैमर दिखाकर प्रचार कर रहे हैं। ग्लैमर ध्यान तो खींच सकता है, पर वोट नहीं दिला सकता। मोदी की रैली का हाल जगरांव रैली से भी बुरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने मोदी को 23 फरवरी को रैली के दौरान जगरांव मेंकी वचनबद्धता के बारे पूछा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि गुजरात में कोई भी किसान परेशान नहीं होगा।

कैप्टन ने कहा कि लगता है मोदी अपनी वचनबद्धता को भूल गए हैं। उनकी सरकार ने अभी तक किसानों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की अपील वापस नहीं ली।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि असल में मोदी 23 फरवरी की रैली के दौरान पंजाब के हालातों को समझ गए थे, जब जगरांव में उम्मीद से कम लोग पहुंचे। क्योंकि पंजाब के लोग धर्म निरपेक्ष मूल्यों पर विश्वास करते हैं।


दूसरी ओर मोदी की बांटने वाली सोच देश को कई साल पीछे ले जाएगी। कैप्टन ने कहा कि जगरांव की रैली में कम संख्या में लोगों के पहुंचने से उन्होंने अपनी वचनबद्धता पूरी नहीं की कि वह गुजरात में पंजाबी किसानों को तंग नहीं करेंगे।

यदि मोदी अपने वचनबद्धता के प्रति ईमानदर होते तो वह तुरंत अधिकारियों को गुजरात हाईकोर्ट के पंजाबी किसानों के हक में दिए फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील को वापस लेने के आदेश देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed