{"_id":"657bf45349d3b226cf03f0f9","slug":"man-died-in-accident-on-bathinda-road-in-muktsar-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muktsar Accident: शादी के दो दिन बाद ही युवक की सड़क हादसे में मौत, शेरवानी वापस कर लौट रहा था गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muktsar Accident: शादी के दो दिन बाद ही युवक की सड़क हादसे में मौत, शेरवानी वापस कर लौट रहा था गांव
Fri, 15 Dec 2023 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:08 PM IST
सार
गुरुवार को संदीप सिंह अपनी शादी में पहनी शेरवानी बठिंडा में वापस देकर स्विफ्ट डिजायर कार से कोटभाई लौट रहा था। जब वह बठिंडा रोड भिसीआना के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक संदीप
- फोटो : फाइल
विस्तार
मुक्तसर के ब्लाक गिद्दड़बाहा में बठिंडा रोड पर ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है। मृतक की पहचान संदीप सिंह पुत्र सोमपाल सिंह निवासी कोटभाई के रूप में हुई है। संदीप राजस्व विभाग में पटवारी पद पर कार्यरत था और दो दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस को सफलता: छह साल पहले मोहाली में हुई गायक नवजोत सिंह की हत्या का मामला सुलझाया, आरोपी काबू
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार को संदीप सिंह अपनी शादी में पहनी शेरवानी बठिंडा में वापस देकर स्विफ्ट डिजायर कार से कोटभाई लौट रहा था। जब वह बठिंडा रोड भिसीआना के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
संदीप की दो दिन पहले ही शादी हुई थी और अभी उसके घर से शादी में लगाया गया टेंट भी नहीं उतारा गया था। संदीप की मौत की खबर सुनकर परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया है। संदीप सिंह के पिता की मौत हो चुकी है। उसे पिता के स्थान पर ही पटवारी की नौकरी मिली थी।