फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police arrest accused of Singer Navjot Singh Isapuria Virk after Six years

Mohali: गायक नवजोत सिंह की हत्या के आरोपी गिरफ्तार, छह साल पहले कार लूटने के लिए मारी गई थी गोलियां

Fri, 15 Dec 2023 01:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Dec 2023 01:07 PM IST
सार

गायक नवजोत सिंह विर्क डेराबस्सी के गांव बेहड़ा से 28 मई 2018 को म्यूजिक क्लास जाने के लिए दोपहर करीब दो बजे निकला था। उसने  बजे फोन कर अपनी मां को बताया कि वह म्यूजिक क्लास से वापस डेराबस्सी आ गया है और थोड़ी देर में घर आ जाएगा लेकिन वह नहीं आया।

विज्ञापन
Punjab Police arrest accused of Singer Navjot Singh Isapuria Virk after Six years
गायक नवजोत सिंह। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब के उभरते गायक नवजोत सिंह विर्क की हत्या की गुत्थी साढ़े पांच साल बाद सीआईए पुलिस ने शुक्रवार को सुलझा ली। विर्क की हत्या 2018 में उत्तर प्रदेश के सरगर्म राहुल खट्टा गैंग के गुर्गों ने की थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी अभिषेक उर्फ रजत राणा (25) निवासी गांव उमरपुर जिला शामली (यूपी) को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक को देर शाम डेराबस्सी अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन


गायक नवजोत सिंह विर्क की हत्या की गुत्थी लंबे समय से उलझी हुई थी। सुराग न मिलने से यह खुलासा नहीं हो रहा था कि हत्या किसने और किस मकसद से की थी। सीआईए के मुताबिक अभिषेक ने यह हत्या अपने दोस्त सौरव निवासी गांव सुल्तानपुर, बरवाला (पंचकूला) के साथ मिलकर की थी। 
विज्ञापन


सौरव की एक साल पहले नशे की ओवरडोज से मौत हो चुकी है। वह हरियाणा का रहने वाला था। दोनों आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2018 में डेराबस्सी थाने में हत्या व आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था। अभिषेक पर पंजाब में एक, उत्तर प्रदेश में चार, हरियाणा में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि पंजाब में किस थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इस मामले को हल करने में पुलिस को चार साल का डाटा इस्तेमाल करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: Punjab: मानसा में हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में जख्मी


अभिषेक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश के राहुल खट्टा गैंग व हरियाणा के एक स्थानीय गैंग में गैंगवार चल रही थी। आरोपी अभिषेक और सौरव दोनों ही खट्टा गैंग के लिए काम करते थे। उन्हें हरियाणा में अपने विरोधी गैंग के गुर्गों की हत्या की जिम्मेदारी मिली थी। वारदात करने के लिए उन्हें गाड़ी की जरूरत थी। सौरव नशे का आदी था। उन्होंने डेराबस्सी में नवजोत सिंह विर्क से गन प्वाइंट पर उसकी गाड़ी छीनने की कोशिश की तो हाथापाई के दौरान नवजोत सिंह ने सौरव को नीचे गिरा दिया जिस पर दोनों ने उस पर गोलियां चला दीं। नवजोत को पांच गोलियां लगीं थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ किया तो हुआ खुलासा 

एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि सीआईए टीम को एक अन्य मामले में आरोपी अभिषेक के बारे में सूचना मिली थी। पता चला था कि आरोपी अभिषेक करनाल जेल में बंद है। करनाल पुलिस ने एक अन्य मामले में अभिषेक को गिरफ्तार किया था। सीआईए टीम उसे पूछताछ के लिए मोहाली लाई। रिमांड हासिल करने के बाद पूछताछ में अभिषेक ने खुलासा किया कि वर्ष 2018 में उसने अपने साथी सौरव के साथ पंजाबी गायक नवजोत सिंह विर्क की गोलियां मारकर हत्या की थी।

वारदात में इस्तेमाल पिस्टल हरियाणा पुलिस ने कर रखा है रिकवर

पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि नवजोत विर्क की हत्या में उन्होंने जिस पिस्टल (.9 एमएम) का इस्तेमाल किया था। उसे वर्ष 2019 में रायपुररानी थाना पुलिस ने रिकवर कर लिया था। उन्हें हरियाणा में एक वारदात में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया था। एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि हरियाणा पुलिस से संपर्क कर उस पिस्टल को हासिल कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

म्यूजिक क्लास के लिए घर से निकला था नवजोत

गायक नवजोत सिंह विर्क डेराबस्सी के गांव बेहड़ा से 28 मई 2018 को मोहाली में म्यूजिक क्लास जाने के लिए दोपहर करीब दो बजे निकला था। उसने 11 बजे फोन कर अपनी मां को बताया कि वह म्यूजिक क्लास से वापस डेराबस्सी आ गया है। थोड़ी देर में वह वापस घर पहुंच जाएगा। जब 12 बजे उसके घरवालों ने उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद घरवाले उसकी तलाश में जुट गए। तलाश के दौरान पिता सुखबीर सिंह को घर से दो किलोमीटर दूर बरवाला रोड पर नवजोत की गाड़ी खड़ी मिली। थोड़ी दूर पर खून से लथपथ नवजोत का शव पड़ा था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed