फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Died in Accident in Gurdaspur

Gurdaspur Accident: सैर कर रहे तीन दोस्तों को कार ने कुचला, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Tue, 03 Oct 2023 03:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Oct 2023 03:21 PM IST
सार

गांव अठवाल के किसान नेता कुलविंदर सिंह ने बताया कि उनके गांव का मुमताज (21) पुत्र हरदेव मसीह अपने दोस्तों अमन मसीह और दीपक मसीह के साथ रात 9.30 बजे देहड़ फत्तूपुर को जाने वाली सड़क पर सैर कर रहा था। तभी कलानौर की ओर से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मुमताज मसीह की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Man Died in Accident in Gurdaspur
गुरदासपुर में हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरदासपुर के नजदीकी गांव अठवाल (भुल्लर) में सोमवार देर रात सड़क पर सैर कर रहे तीन दोस्तों को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। घटना में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गांव अठवाल के किसान नेता कुलविंदर सिंह ने बताया कि उनके गांव का मुमताज (21) पुत्र हरदेव मसीह अपने दोस्तों अमन मसीह और दीपक मसीह के साथ रात 9.30 बजे देहड़ फत्तूपुर को जाने वाली सड़क पर सैर कर रहा था। तभी कलानौर की ओर से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मुमताज मसीह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमन और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। थाना कोटली सूरत मल्ली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। कुलविंदर सिंह ने कहा कि मुमताज की मौत से गांव में शोक की लहर है। पुलिस जल्द आरोपी की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed