फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   man cut daughter rapist hand, bathinda man cut boy hand, girl child rape case, bathinda, punjab

बेटी के रेपिस्ट के हाथ काटे, युवक के बाप ने भी धमकी दे डाली

Fri, 22 Apr 2016 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Fri, 22 Apr 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
man cut daughter rapist hand, bathinda man cut boy hand, girl child rape case, bathinda, punjab
बेटी के दुराचारी के हाथ काटने वाला पिता गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बेटी से रेप हुआ तो पिता ने दुराचारी के हाथ काट दिए। बेटे के हाथ कटने से दुखी पिता ने भी हाथ के बदले हाथ लेने की धमकी दे डाली। दूसरी ओर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाथ काटने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी नाबालिग की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


उधर आरोपी लड़के के पिता ने एक चैनल के माध्यम से बदला लेने की धमकी दी है। उसने कहा कि मेरे बेटे के हाथ काटने के भी हाथ काटे जाएंगे। उसने बताया कि उसके आरोपी लड़के से समझौता करने का बहाना लगाकर बच्ची का पिता अपने साथ लेकर गया था।
विज्ञापन


साथ ही उसने अपने बेटे पर दर्ज दुराचार के केस को झूठा बताते हुए इंसाफ के लिए अदालत जाने की बात कही। एसपी (डी) बठिंडा बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी लड़के के बयान के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची के पिता ने पेड़ से बांधकर काटे थे हाथ

man cut daughter rapist hand, bathinda man cut boy hand, girl child rape case, bathinda, punjab
बठिंडा में व्यक्ति ने बेटी के दुराचारी के हाथ काटे - फोटो : अमर उजाला
साल 2014 में आरोपी नाबालिग ने एक सात माह की मासूम से दुराचार किया था। इसके बाद आरोपी पर पुलिस ने दुराचार करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी लड़का नाबालिग होने का फायदा उठाकर जमानत पर आ गया था। इसके बाद बीते मंगलवार को उक्त केस में आरोपी लड़के की पेशी थी। वहां पर पीड़ित बच्ची का पिता भी आया हुआ था।

पेशी के बाद अदालत से बच्ची का पिता उक्त आरोपी को बाइक पर अपने साथ गांव झुंबा नहर के पास ले गया था। वहां पर उसने लड़के को बांधकर उसके दोनों हाथ काटने के अलावा उसके सिर, कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों पर तेज हथियार से वार कर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि मामला तब से अदालत में विचाराधीन था। मंगलवार को आरोपी बठिंडा अदालत में पेशी पर पहुंचा।

इसी बीच पीड़ित बच्ची का पिता अदालत परिसर पहुंचा और उसे डरा-धमका कर अपनी बाइक पर बिठा लिया। वह उसे अपने साथ गांव झुंबा ले गया। वहां उसने आरोपी को एक पेड़ से बांधकर उसकी दोनों बाजू कापे से काट डालीं। इसके बाद उसे मरा हुआ समझकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना नंदगढ़ प्रभारी बलविंदर सिंह और डीएसपी आर चंद्र सैनी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed