फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man beaten to death by staff of private de-addiction center in Moga

Moga: निजी नशा छुड़ाओ केंद्र के स्टाफ ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला, वजह इतनी मामूली... विश्वास नहीं होगा

Mon, 01 Jan 2024 10:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 10:44 AM IST
सार

गांव मिनिया के रहने वाले 18 साल के नवदीप सिंह को दस दिन पहले ही नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती करवाया गया था। शनिवार शाम को आरोपियों ने उसे मार कर शव को निहाल सिंह वाला अस्पताल में छोड़ दिया। 

विज्ञापन
Man beaten to death by staff of private de-addiction center in Moga
नवदीप सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

मोगा के एक निजी नशा छुड़ाओ केंद्र के स्टाफ ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात पत्तो हीरा सिंह गांव में हुई। मृतक की पहचान निहाल सिंह वाला कस्बे के गांव मिनिया निवासी नवदीप सिंह (18) के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


नवदीप सिंह को 10 दिन पहले ही नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने केंद्र के संचालक निहंग सुखपाल सिंह समेत पांच के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धोखा: प्यार में फंसा किया ट्रांसजेंडर का शारीरिक शोषण, जेंडर चेंज करवा लाखों ठगे... अब छुड़वा रहा पीछा
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर से लौटने में देरी पर भड़का था स्टाफ
शनिवार शाम को केंद्र के स्टाफ ने नवदीप को किसी से काम से बाहर भेजा था। लौटने में देरी होने पर स्टाफ ने नवदीप का पीछा करते हुए उसे बाइक समेत पकड़ लिया और रास्ते में पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी शव को निहाल सिंह वाला अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के निहंग पर पिटाई का आरोप लगाया है ।

थाना निहाल सिंह वाला के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि शनिवार रात हत्या की सूचना मिली थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिवार के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed