फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Seven years of physical abuse; Married after getting gender changed, now cheats with lakhs of rupees

धोखा: प्यार में फंसा किया ट्रांसजेंडर का शारीरिक शोषण, जेंडर चेंज करवा लाखों ठगे... अब छुड़वा रहा पीछा

Sun, 31 Dec 2023 09:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sun, 31 Dec 2023 09:54 PM IST
सार

पीड़िता ने 26 अक्तूबर को एसएसपी मोहाली को दी शिकायत में बताया कि करीब सात साल पहले सोशल मीडिया पर बने एक फ्रेंड ग्रुप के जरिये दोनों की मुलाकात हुई थी। वह उस समय एक ट्रासंजेंडर थी। उसने कर्ण को दोस्ती करने से पहले ही आगाह कर दिया था कि वह एक ट्रांसजेंडर है।

विज्ञापन
Seven years of physical abuse; Married after getting gender changed, now cheats with lakhs of rupees
ट्रांसजेंडर - फोटो : demo pics

विस्तार

मोहाली महिला थाना पुलिस ने नयागांव निवासी ट्रांसजेंडर से लिंग परिवर्तन करवाकर बनी युवती की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


ट्रांसजेंडर से बनी युवती का कहना है कि आरोपी पहले उसके साथ दो साल तक सहमति संबंध में रहा और उसके बाद झांसा देकर लिंग परिवर्तन करवाया। शादी की और लाखों रुपये की धोखाधड़ी के बाद उसे छोड़ दिया। जांच अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी और उसके एक दोस्त पर धोखाधड़ी, अप्राकृतिक संबंध बनाने और साजिश रचने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान जालंधर के आदर्श नगर निवासी कर्ण विज और उसके दोस्त पारस विज के रूप में हुई है। हालांकि, दोनों फरार हैं।

पीड़िता ने 26 अक्तूबर को एसएसपी मोहाली को दी शिकायत में बताया कि करीब सात साल पहले सोशल मीडिया पर बने एक फ्रेंड ग्रुप के जरिये दोनों की मुलाकात हुई थी। वह उस समय एक ट्रासंजेंडर थी। उसने कर्ण को दोस्ती करने से पहले ही आगाह कर दिया था कि वह एक ट्रांसजेंडर है। इसके बाद दोनों ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की तरह रहने लगे क्योंकि कर्ण ने कहा था कि उसे इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। दोनों दो वर्ष तक सहमति संबंध में रहे। 
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि कर्ण विज ने कहा कि वह अपना जेंडर चेंज करवा ले तो वह उससे शादी कर लेगा। इस पर उसने 25 जून 2022 को दिल्ली के एक अस्पताल में अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया। इस दौरान उसे काफी स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां झेलनी पड़ीं। वादे के मुताबिक उसने शादी भी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने झांसा देकर बचत में रखे आठ लाख रुपये ले लिए और जालंधर में जिम खोल लिया। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद कर्ण ने अपने परिवार को इस बारे में सच नहीं बताया और अब जब कर्ण के परिवार को शादी का और उसके बारे में सच्चाई का पता चला तो वह उसे अपनाने से इन्कार कर रहे हैं व कर्ण से मिलने नहीं दे रहे।

लिंग परिवर्तन के बाद भी नहीं आए लड़की वाले गुण
पीड़िता का आरोप है कि कर्ण का परिवार उसे पैसों का लालच देकर कर्ण का पीछा छोड़ने का दबाव बना रहा है। जब वह फोन करती है तो गाली गलौज करते हैं। आरोप है कि कर्ण उसे यह कहकर छोड़ना चाहता है कि लिंग परिवर्तन करवाने के बाद भी उसमें युवती जैसे प्राकृतिक गुण नहीं आए हैं। इस बहाने वह उससे अप्राकृतिक संबंध भी बनाता रहता था। 


सात साल तक उसने उसका शारीरिक शोषण किया है। अब उसे धमकाया जा रहा है कि वह उसका पीछा छोड़ दे, उसे अन्यथा जान से मार देगा। कर्ण के साथी पारस ने भी इस साजिश में उसका साथ दिया है। मामले की जांच के बाद मोहाली महिला थाना पुलिस ने कर्ण विज और पारस विज पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed