{"_id":"428f28503d5d16362edf1e92660b9b94","slug":"malaria-free-campaign-in-chandigarh-from-next-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ को मलेरिया फ्री बनाने की मुहिम अगले माह से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ को मलेरिया फ्री बनाने की मुहिम अगले माह से
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 13 Feb 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल को मलेरिया फ्री बनाने की मुहिम अगले महीने से शुरू होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो दिन पहले मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम लांच किया है। इसके तहत साल 2030 तक कई शहरों को मलेरिया फ्री बनाना है।
विज्ञापन
इसमें चंडीगढ़ भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग के अधिकारी डा. गौरव अग्रवाल ने बताया कि चंडीगढ़ का एनुअल पैरासाइट इंडेक्स 0.1 है। इसके जीरो पर लाना है।
विज्ञापन
इसके लिए योजनाएं बनाई जाएंगी और अगले महीने से लांच कर काम शुरू कर दिया जाएगा। उनका दावा है कि वे एक साल के भीतर चंडीगढ़ को मलेरिया फ्री बना देंगे। उन्होंने उनकी मुख्य चुनौती प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी और प्रवासी आबादी पर निगरानी रखना है।
विज्ञापन