यंग एंटरप्रेन्योर्स को प्रमोट करेगी ‘मेकर स्पेस’ कम्यूनिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनोवेटिव आइडिया, बिजनेस और विदेशी मार्केट की लेटेस्ट अपडेट, लेटेस्ट ट्रेंडी गैजेट और इंटरनेशनल मार्केट के इनोवेटिव निर्माण की तमाम जानकारी। एक मंच पर नए नए आइडिया के साथ लेकर आए हैं चार युवा इंटरप्रेन्योर।
जिन्होंने ट्राइसिटी के यंग इंटरप्रेन्योर के लिए ‘मेकर स्पेस’ कम्यूनिटी बनाई है, जहां युवा आकर अपने इनोवेटिव आइडिया साझा करने के साथ-साथ उसे असली रूप भी दे सकते हैं।
इस कम्यूनिटी की शुरूआत रविवार को की गई, जिसमें ट्राइसिटी से पचास युवा इंटरप्रेन्योर ने हिस्सा लिया। इसमें स्पीकर युवा इंटरप्रेन्योर प्रिया और इस्पिन कंपनी के फाउंटर संदीप पटेल ने इंटरनेशनल बिजनेस पर चर्चा की। साथ ही इस दौरान थ्री डी प्रिंटर का डेमो दिया गया, जिसे एलबीडी मेकर्स ने प्रस्तुत किया।
यंग एंटरप्रेन्योर की है यह कम्यूनिटी
शहर के ये स्टूडेंट इनोवेटिव एवं शी कास्ट्यूम का निर्माण करने वाली यंग इंटरप्रेन्योर मनीषा मोहन, स्टार्ट अप इलवेस फाउंडर करण, एलबीडी मेकर्स कॉफाउंडर नितिन गांधी और कॉफाउंडर जतिन गांधी हैं।
इन युवा इंटरप्रेन्योर ने मिलकर यह कम्यूनिटी बनाई है, जिसकी पहली मीटिंग सफल रही। इसमें मनीषा को इनोवेटिव स्कॉलर्स इन रेजिडेंस के लिए विशेष सम्मान मिला है। जिसके तहत वह तीन जून को राष्ट्रपति भवन में एक महीने तक रहेगी।
मकसद है यंग इंटरप्रेन्योर्स को प्रमोट करना
स्टूडेंट मनीषा ने कहा कि इस कम्यूनिटी का मकसद ट्राइसिटी के यंग इंटरप्रेन्योर के इनोवटिव आइडिया को असली रूप देना है। इस तरह की कम्यूनिटी हर मेट्रो सिटी में तो है लेकिन सिटी में नहीं थी। इसीलिए यह कम्यूनिटी बनाई गई। इसमें हर इंटरप्रेन्योर अपने आइडिया, इंटरनेशनल मार्केट की जानकारी और अपने निर्माण के बारे में चर्चा करेगा।
नए नए आइडिया शेयर करने का होगा मंच
यंग इंटरप्रेन्योकर करण ने कहा कि ‘मेकर स्पेस’ कम्यूनिटी नए नए आइडिया शेयर करने के लिए एक बेहतरीन मंच होगा। यह हर युवा अपने इनोवेटिव आइडिया बांट सकता है, जिसके निर्माण में वे हर संभव मदद करेंगे।
इंटरनेशनल और देश की बिजनेस मार्केट से होंगे अपडेट
नितिन गांधी ने कहा कि इंटरनेशनल और देश की बिजनेस मार्केट से अपडेट होने का एक बेहतरीन मंच है।