फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   major reshuffle in the Chandigarh administration

चंडीगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल, इन IAS-PCS और एचसीएस के विभाग बदले

Sat, 02 Dec 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
 major reshuffle in the Chandigarh administration
नगर निगम चंडीगढ़ - फोटो : Demo Pics
चंडीगढ़ प्रशासन में शुक्रवार देर शाम तक बड़ा फेरबदल हुआ। प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदल दिए गए। यूटी प्रशासन द्वारा जारी किए आर्डर के मुताबिक आईएएस जितेंद्र यादव को सेक्रेटरी हाउस अलॉटमेंट कमेटी (लोअर व अपर), डायरेक्टर टूरिज्म एंड कल्चरल अफे यर्स, स्पेशल सेक्रेटरी होम व आईटी, चंडीगढ़ नगर निगम कमिश्नर और स्मार्ट सिटी का नोडल आफिसर बनाया गया है। 
विज्ञापन


पंजाब काडर के आईएएस हरीश नायर को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर, स्पेशल सेक्रेटरी फाइनेंस, डायरेक्टर ट्रेजरी  एंड अकाउंट्स, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एजूसिटी, डायरेक्टर प्लानिंग एंड स्टैटिस्टिक्स, डायरेक्टर लोकल ऑडिट डिपार्टमेंट और स्पेशल सेक्रेटरी विजिलेंस पर्सोनल का कार्यभार सौंपा गया है। आईएएस जितेंद्र यादव को स्पेशल सेक्रेटरी विजिलेंस व पर्सोनल के चार्ज से रिलीव कर दिया गया है। पीसीएस अमित तलवार को डिविजनल मैनेजर सीटीयू, डायरेक्टर ट्रांसपोर्ट कम एडिशनल सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट, एडिशनल सेक्रेटरी अर्बन प्लानिंग एंड मेट्रो और एडिशनल सेक्रेटरी हाउसिंग का कार्यभार दिया है।
विज्ञापन


पीसीएस राकेश पोपली को दिया आरएलए का कार्यभार
पीसीएस कैप्टन करनैल सिंह से रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) का चार्ज ले लिया है। पीसीएस रोकश कुमार पोपली को इसका कार्यभार सौंपा है। इसके अलावा पीसीएस रोकश पोपली को एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर एंड डिप्टी कमिश्नर कम कलेक्टर, डायरेक्टर हायर एजुकेशन, डायरेक्टर हॉस्पिटैलिटी और पीसीएस कैप्टन करनैल सिंह को डायरेक्टर एनिमल हसबेंडरी एंड फिशरिज, डायरेक्टर स्पोर्ट्स और एडिशनल डायरेक्टर फूड एंड स्पलाइज एंड कंज्यूमर अफेयर एंड लिगम मेट्रोलॉजी का कार्यभार सौंपा है। पीसीएस केपीएस माही को इससे रिलीव कर दिया है। पीसीएस केपीएस माही को एडिशनल सेक्रेटरी होम व जेल और एडिशन सेक्रेटरी हेल्थ एंड पीजीआईएमईआर का कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस उमा शंकर गुप्ता सिटको के चीफ जनरल मैनेजर 
पीसीएस उमा शंकर गुप्ता को चीफ जनरल मैनेजर सिटको और एडिशनल सेक्रेटरी एस्टेट का कार्यभार सौंपा है। पीसीएस नवजोत कौर को डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन, एडिशनल सेक्रेटरी कोऑपरेशन और एडिशनल सेक्रेटरी इंडस्ट्री का कार्यभार सौंपा है।  पीसीएस रुबिंदरजीत सिंह बराड़ को डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन के साथ डायरेक्टर कम ज्वाइंट सेक्रेटरी टेक्निकल एजुकेशन और एचओडी गवर्नमेंट कॉलेज आफ आर्ट का कार्यभार दिया है। पीसीएस तेजदीप सिंह सैनी को नगर निगम का ज्वाइंट कमिश्नर और एचसीएस राधिका सिंह को डायरेक्टर रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायत, चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर (जिला परिषद) एग्रीकल्चर सेंसस आफिसर, डायरेक्टर इंडस्ट्री और जनरल मैनेजर डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रिज सेंटर का कार्यभार सौंपा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed