फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   major relief for Diploma course students

डिप्लोमा करने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज

Mon, 29 Dec 2014 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Dec 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
major relief for Diploma course students

‘अमर उजाला’ बुक फेयर के समापन पर पहुंचे पंजाब के उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल ने डिप्लोमा कोर्स करने के इच्छुक विद्यार्थियों को बड़ी राहत देने की घोषणा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कोर्सेज की तरह जुलाई और जनवरी में दाखिले का फार्मूला डिप्लोमा पर भी लागू करने के लिए विचार किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्वामी परमानंद ग्रुप ऑफ कॉलेेजेज की चार्टेड अकाउंटेंट रेनू अरोड़ा और आर्यंस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज चंडीगढ़ के चेयरमैन डॉ.अंशु कटारिया ने यह मांग रखी थी कि अगर डिप्लोमा कोर्सेज में भी दो बार दाखिले का मौका मिले तो लाखों विद्यार्थियों को फायदा होगा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे मित्तल ने कहा कि कुछ समय पहले तक जो गंगा नहाकर वापस आता था तो उसका काफी सम्मान होता था। हर कोई उसका आशीर्वाद लेता था। इसी तरह से ‘अमर उजाला’ ज्ञान की गंगा को चंडीगढ़ में लेकर आया है, जो काबिले-तारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में आए बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी शिष्य पर गुरु की नजर पड़ जाए तो वह महान बन जाता है। गुरुओं के बाद किताबों का स्थान है। किताबें ज्ञान प्रदान करतीं हैं। प्रेरणा देती हैं और समझ बढ़ाती हैं। इसलिए छात्रों को पुस्तकों से अधिक से अधिक ज्ञान हासिल करना चाहिए।


संबोधन से पहले संसदीय कार्य मंत्री ने ‘अमर उजाला’ बुक फेयर के सभी प्रकाशकों के स्टालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रकाशकों से बात कर युवाओं का ट्रेंड जानने की कोशिश की। उन्होंने प्रकाशकों से किताबों की बिक्री, प्रमुख किताबों के नाम और उनके लेखकों के बारे में पूछा। इस मौके पर उन्होंने संस्कृत अकादमी चंडीगढ़ के स्टाल से 1500 रुपये की प्राइड ऑफ इंडिया बुक खरीदी।

केवल इग्नू में है सुविधा
डिप्लोमा में दो बार दाखिले की सुविधा अब तक केवल इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी में उपलब्ध है।

इन्हें होगा फायदा
-परीक्षा में री अपीयर की स्थिति में मिलेगा लाभ
-कोर्स को लेकर असमंजस होने पर पूरा साल नहीं होगा खराब
दाखिले की अंतिम तिथि बीतने पर कोर्स से वंचित रहने वाले छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed