फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Major plot of land - occupied by mafia

भू-माफिया ने कर लिया मेजर के प्लॉट पर कब्जा

Mon, 23 Dec 2013 09:20 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Mon, 23 Dec 2013 09:20 AM IST
विज्ञापन
Major plot of land - occupied by mafia
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के आतंकवाद विरोधी कार्य क्षेत्र में तैनात एक मेजर ने आरोप लगाया है कि एसपी सिटी-2 की सरपरस्ती में भू-माफिया ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


मेजर जसबिंदर सिंह ने इस संबंध में ई-मेल द्वारा एसएसपी और जिला सैनिक भलाई बोर्ड के सेक्रेटरी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। उनके ससुर कैप्टन रौशन सिंह ने भी एसएसपी इंदर मोहन सिंह को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन


कैप्टन रौशन सिंह ने दी शिकायत में कहा है कि मेजर जसबिंदर सिंह का शिवालिक विहार, भबात में प्लॉट नंबर बीस है। जिसकी रजिस्ट्री एवं अन्य कागजात के साथ नक्शे की अप्रूवल तक उनके पास है। मेजर जसबिंदर ड्यूटी पर थे। इसलिए उन्होंने ही प्लॉट पर कंस्ट्रक्शन कराने की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्लॉट की चारदिवारी कराने के बाद एक कमरा भी वहां बनवा दिया। इसी दौरान कुछ लोग प्लॉट पर आए और कमरा एवं चारदिवारी तोड़नी शुरू कर दी।

पूछने पर उन लोगों का कहना था कि यह प्लॉट उनका है, यहां निर्माण नहीं होने देंगे। कब्जा करने वालों ने उन्हें एक जाली रजिस्ट्री भी दिखाई।

कैप्टन रौशन ने आरोप लगाया कि उनकी सूचना पर जीरकपुर पुलिस वहां पहुंची, परंतु उनके सामने ही वे लोग तोड़फोड़ करते रहे। कब्जा करने वालों का कहना था कि उन्हें एसपी सिटी-2 रमिंदर सिंह का आशीर्वाद प्राप्त है।

कैप्टन रौशन ने यह भी आरोप लगाया कि वह जब एसपी सिटी-2 रमिंदर सिंह से मिलने उनके दफ्तर गए, तो उनके प्लॉट पर कब्जा करने वाले लोग वहां पहले से बैठे हुए थे।

मेजर जसबिंदर सिंह ने एसएसपी को भेजी शिकायत में मांग है कि दोषियों पर कार्रवाई करके उनका प्लॉट दिलाया जाए। शिकायत के साथ प्लॉट संबंधी रिकॉर्ड भी दिया गया है।


क्या कहना है एसपी सिटी-2 का
एसपी सिटी-2 रमिंदर सिंह ने कहा कि उनका किसी प्लॉट कब्जा करने वालों से कोई संबंध नहीं है। यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। अगर किसी सैन्य अधिकारी के प्लॉट पर नाजायज कब्जा हुआ है, तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

अगर नाजायज कब्जा है तो कार्रवाई
एसएसपी इंदर मोहन सिंह ने कहा कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। अगर कोई नाजायज कब्जा हुआ है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed