फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   majithia name in ED challan, political

इडी के चालान में मजीठिया का नाम, गरमाई सियासत

Wed, 11 Mar 2015 04:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Mar 2015 04:56 PM IST
विज्ञापन
majithia name in ED challan, political

एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) की ओर से पटियाला कोर्ट में दाखिल चालान में कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया का नाम आने के बाद सियासत फिर गरमा गई है।

विज्ञापन


पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा ने ड्रग रैकेट की जांच सीबीआई से कराने की मांग दोहराई है। वहीं, पीपीपी प्रधान मनप्रीत बादल ने मजीठिया को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि चार्जशीट में जगजीत चाहल ने कबूल किया है कि उसने 2007-12 के बीच चुुनाव फंड के रूप में मजीठिया को 35 लाख रुपये दिए थे। वहीं, बिट्टू औलख ने कहा है कि मजीठिया ने उनकी मुलाकात अपने एनआरआई मित्र सत्ता और भिंदा से कराई थी। जो ड्रग रैकेट का हिस्सा थे। बाजवा ने कहा कि ईडी की चार्जशीट में ऐसे सबूत आने के बाद ड्रग रैकेट की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मनप्रीत ने कहा कि ईडी द्वारा पेश किए चालान में नत्थी दस्तावेजों से ड्रग रैकेट में मजीठिया की शमूलियत स्पष्ट हो गई है। मोहाली अदालत में मुख्य आरोपी जगदीश भोला ने सिर्फ कहा था कि मजीठिया इस रैकेट में शामिल हैं। अब चाहल ने लिखित बयान में मजीठिया को 35 लाख रुपये देने की बात स्वीकार की है। बिट्टू औलख ने भी माना है कि मजीठिया ने ही उसे सत्ता से मिलवाया था।

मनप्रीत ने कहा कि ड्रग रैकेट के अहम आरोपियों के कबूलनामे के बाद मजीठिया को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने सीएम से मजीठिया को हटाने और भाजपा से भी अपना स्टैंड स्पष्ट करने को कहा। जो पहले भी एक बार मजीठिया के इस्तीफे की मांग कर पीछे हट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed