फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Maharaja Ranjit Singh Polo Trophy: Final to be held today between Navy and 61st Cavalry team

महाराजा रंजीत सिंह पोलो ट्रॉफी : नेवी और 61वीं कैवलरी टीम के बीच आज होगा फाइनल

Sat, 07 Dec 2024 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Ranjit Singh Polo Trophy: Final to be held today between Navy and 61st Cavalry team
चंडीगढ़। इंडियन नेवी और 61वीं कैवलरी टीम की महाराजा रंजीत सिंह नेशनल पोलो ट्राॅफी फाइनल में पहुंच गई है। दोनों के बीच शनिवार को चंडीगढ़ पोलो क्लब में फाइनल मैच होगा। शुक्रवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित किए गए। दिन के पहले सेमीफाइनल में इंडियन नेवी ने आर्मी सर्विस कोर (एएससी) को रोमांचक मुकाबले में 10-7 में हराया। एएससी ने शुरुआती चक्कर (राउंड) में 4-3 से बढ़त बनाई।
विज्ञापन

इस राउंड में नेवी के लिए ध्रुवपाल गोदारा ने हैट्रिक जड़ी जबकि विपक्षी टीम के मेजर करामत अली ने तीन गोल किए। दूसरे राउंड में नेवी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्कोर 5-3 से अपनी हक में की। खेल के तीसरे राउंड में नेवी ने अपने लय कायम रखी और गोधारा द्वारा किए गए दो और गोल से 8-6 की स्कोर अपने नाम किया। इस राउंड में मेजर करामत अली दो करीबी गोल करने से चूके। चौथे दौर में गोधारा ने दो और गोल कर 10-7 के साथ मैच अपने नाम किया। इस राउंड में नायक रविंद्र मांग ने एएससी के लिए एकमात्र गोल किया।
विज्ञापन

दिन दूसरे सेमीफाइनल मैच में 61वीं कैवलरी ने राजस्थान पोलो क्लब (आरपीसी) को 7-4.5 से हराया। लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल चौहान, मेजर अनंत राजपुरोहित और कैप्टन अनमोल वडैच की तिगड़ी ने गोल कर 61वीं कैवलरी को 3-1.5 की बढ़त दिलवाई। दूसरे राउंड में चौहान की 15 गज की पेनल्टी ने 16 कोर की बढ़त ओर मजबूत की। इसके बाद एलन शान माइकल द्वारा किए गए बैक टू बैक दो गोल ने आरपीसी को पहली बार 4.5-4 के साथ बढ़त दिलवाई। 61वीं कैवलरी तीसरे और चौथे राउंड में अपने पूरे अनुभव का इस्तेमाल करते हुए 3 गोल दागे बल्कि बेहतरीन बचाव करते हुए अपने पाले में कोई गोल नहीं होने दिया। 61वीं कैवलरी ने 7-4.5 से मैच जीतकर शान से फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed