फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mahajan Cricket Academy got victory due to Shivam's performance

शिवम के प्रदर्शन से महाजन क्रिकेट अकादमी को मिली जीत

Wed, 01 Jun 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Mahajan Cricket Academy got victory due to Shivam's performance
चंडीगढ़। शिवम के बल्ले और गेंद से बेहतर प्रदर्शन के चलते महाजन क्रिकेट अकादमी ने कुंदन क्रिकेट अकादमी को 35 रन से हरा दिया। हॉट वेदर अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला कैंबवाला क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को खेला गया। मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए महाजन क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 202 रन बनाए।
विज्ञापन

वीर ने 38 रन, आदित्य ने 35 रन, शिवम दिवेदी ने 30 रन, गुरचरण ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में भविन सूरी ने 36 रन देकर 3 विकेट, शिवम ने 27 रन देकर 2 विकेट, देव ने 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुंदन क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 36 ओवर में 167 के स्कोर पर सिमट गई। शिवम ने टीम के लिए सबसे अधिक 30 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य ने 29 रन देकर 2 विकेट, शिवम ने 15 रन देकर 2 विकेट, रेयान ने 36 रन देकर 2 विकेट चटकाए। शिवम दिवेदी के बल्ले और गेंद से बेहतर प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed