{"_id":"9d5f070a7a022dde4bc2c2b525d599fa","slug":"m-com-exam-3-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में एमकॉम परीक्षाओं की नई तारीखें घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में एमकॉम परीक्षाओं की नई तारीखें घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Apr 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
पीयू में एमकॉम 2 और 4 सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षाएं 3 मई से शुरू होंगी। पंजाब में लोकसभा चुनाव के कारण पीयू प्रशासन ने अंडर ग्रेजुएट और पीजी कोर्स की परीक्षाओं में फेरबदल करना पड़ा था।
विज्ञापन
परीक्षाओं को लेकर पीयू एफिलिएटेड कुछ कालेजों ने परीक्षा पहले कराए जाने पर सवाल उठाया था। पीयू सीनेट सदस्य और सेक्टर-32 एसडी कालेज प्रो. जगवंत सिंह ने बताया कि एमकॉम में सेमेस्टर सिस्टम 1968 से चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को 6 से 8 हफ्ते की ट्रेनिंग करनी होती है। ऐसे में एमकॉम की परीक्षाएं पीजी की अन्य परीक्षाओं से कुछ पहले करनी पड़ती है। पंजाब के कुछ कालेजों ने तिथि बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन
लेकिन पीयू प्रशासन ने इस पर सहमति नहीं दी। बोर्ड ऑफ स्टडी की ओर से भी एमकॉम परीक्षाओं को लेकर अपनी सहमति पहले ही दी जा चुकी है।
उधर, पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह का कहना है कि एमकॉम की परीक्षाओं का शेड्यूल पहले से ही तैयार है, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।